Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kapil Sharma से ‘जेठालाल’ तक, ये हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 5 TV स्टार्स; देखें लिस्ट में कौन-कौन?

Highest Paid 5 TV Stars: टीवी के बहुत से ऐसे स्टार्स हैं जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हैं। आज हम उन्हीं सितारों की बात करने जा रहे हैं जो एक एपिसोड के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Highest Paid 5 TV Stars: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। इन सितारों ने ऑडियंस के दिल में अलग छाप छोड़ी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इन सितारों के अक्सर चर्चे रहते हैं। अब जब हम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पांच सितारों की बात कर रहे हैं तो इस लिस्ट में कपिल शर्मा से लेकर दिलीप जोशी तक का नाम शामिल है। इनकी कमाई देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। तो चलिए जाते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: कौन हैं Rakhi Sawant की दोस्त Rajshree More? जिनके साथ MNS लीडर के बेटे ने की थी बदसलूकी

---विज्ञापन---

Kapil Sharma

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो से ऑडियंस के दिल पर राज करते हैं। कलर्स से लेकर सोनी चैनल तक उन्होंने अपने शो से ऑडियंस को खुश किया है। फिलहाल उनका ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। कपिल शर्मा सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टीवी स्टार हैं। वो एक एपिसोड से 50 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं।

---विज्ञापन---

Rupali Ganguly

स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ से घर-घर छाने वालीं रूपाली भी आज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें आज भी ‘अनुपमा’ के नाम से ही लोग जानते हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक रूपाली एक एपिसोड से 3 लाख रुपये की कमाई करती हैं। राजन शाही के इस शो ने उनके फेम में चार चांद लगा दिए हैं।

---विज्ञापन---

Harshad Chopda

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ स्टार हर्षद चोपड़ा भी टीवी के टॉप सितारों में शामिल हैं। इस शो में वो शिवांगी जोशी के साथ नजर आते हैं। वहीं ऑडियंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी है। हर्षद इस शो के एक एपिसोड से 3 लाख रुपये कमाते हैं।

---विज्ञापन---

Tejasswi Prakash

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम तेजस्वी प्रकाश की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। ‘बिग बॉस 15′ जीतने के बाद उनके शो’ नागिन 6′ ने ऑडियंस के दिल पर खूब राज किया। करण कुंद्रा के साथ उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं तेजस्वी किसी भी शो के एक एपिसोड से 2 लाख रुपये कमाती हैं।

---विज्ञापन---

Dilip Joshi

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के किरदार से फेमस हुए दिलीप जोशी भी टॉप सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। दिलीप आज ‘जेठालाल’ के नाम से देश के घर-घर में फेमस हैं। वहीं वो अपने शो के एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये वसूलते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pati, Patni Aur Panga के बाद JioHotstar पर इस को होस्ट करेंगे Munawar Faruqui, प्रोमो जारी

First published on: Jul 08, 2025 10:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola