---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी पर टूटेगा दुखों का पहाड़, रीवा और सुरेखा बर्बाद करेंगे जिंदगी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 14 December: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में लगातार एक के बाद ट्विस्ट आते जा रहे हैं। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में सवी अपनी मां के नक्शेकदम पर […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 14 December (1)
Image Credit : E-24

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 14 December: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में लगातार एक के बाद ट्विस्ट आते जा रहे हैं। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में सवी अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही है। सवी भी सई की तरह हर मुश्किल का डट कर सामना कर रही है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक आपने देखा, ईशान को हासिल करने के लिए रीवा अक्का साहेब से हाथ मिला लेती है। सुरेखा और रीवा ये खबर फैला देती है कि ईशान के गुस्से के पीछे ईशा का हाथ है। रीवा के साथ नाम जुड़ने की वजह से ईशान की खूब बदनामी हो जाती है। सुरेखा जताती है कि सवी की वजह से उसके परिवार का नाम बदनाम हो रहा है। सुरेखा के कहने पर मीडिया के लोग ईशान के सामने सवी का नाम लेते हैं। एक बार फिर ईशान सवी को गलत समझता है।

यह भी पढ़ें : ‘सुपरस्टार’ ने Urfi Javed को किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने कहा- I Love You Too, देखें वीडियो

सुरेखा और रीवा सवी को करेंगे बदनाम

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, भवानी को शक होगा कि सवी और ईशान के बीच कुछ चल रहा है। ऐसे में भवानी सवी और ईशान पर नजर रखने वाली है। दूसरी तरफ रीवा बार-बार ईशान का रास्ता कटेगी। ईशान रीवा को दूर रहने के लिए कहेगा। ऐसे में रीवा सुरेखा से हाथ मिलाएगी। सुरेखा और रीवा मिलकर सवी का नाम मीडिया में बदनाम कर देंगे। इस बार भी ईशान अपने बारे में फैली अफवाहों पर यकीन कर लेगा।

सवी के घर में छा जाएंगे गम के बादल

इस घटना की वजह से ईशान का खूब नाम बदनाम होगा। सुरेखा दावा करेगी कि सवी की वजह से उसके परिवार का नाम मिट्टी में मिल गया है। सवी खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करेगी। इस खुलासे की वजह से ईशा भी सवी से नाराज हो जाएगी। सुरेखा अपने ही बनाए जाल में फंसने वाली है। इस ड्रामे के बीच में सवी के घर में मातम छा जाएगा। एक हादसे में हारिणी की जान चली जाएगी। हारिणी की मौत सवी को तोड़कर रख देगी।

First published on: Dec 14, 2023 01:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.