Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को ईशान से करनी पड़ेगी शादी! रीवा के पास नहीं बचेगा कोई रास्ता

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 06 December: सभी दर्शकों का पसंदीदा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस दिनों टीआरपी की दुनिया में राज कर रहा है। शो की कहानी को मेकर्स भी दिन पर दिन इंट्रस्टिंग बना रहे हैं। यहीं वजह है कि आज ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 06 December
Image Credit: Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 06 December: सभी दर्शकों का पसंदीदा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस दिनों टीआरपी की दुनिया में राज कर रहा है। शो की कहानी को मेकर्स भी दिन पर दिन इंट्रस्टिंग बना रहे हैं। यहीं वजह है कि आज ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल को सभी का भरपूर प्यार मिल रहा है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक आपने देखा, शांतनु ईशा की वजह से यशवंत से भिड़ने जाता है। दूसरी तरफ रीवा ईशान के कॉलेज में घुसने की प्लानिंग करती है। सवी अपनी दोस्त की स्कूटी लेकर कॉलेज में घुस जाती है। रीवा अपना चेहरा छिपकर सवी की स्कूटी पर बैठ जाती है। ईशान रीवा को माफ करने के लिए तैयार हो जाता है। माफी मिलते ही रीवा ईशान के साथ शादी के सपने देखना शुरू कर देती है। दूसरी तरफ सवी को भी प्यार का एहसास होने लगता है।

यह भी पढ़ें : KGF फेम यश संग इश्क फरमाती नजर आएंगी साई पल्लवी! अटकलों ने बढ़ाई फैंस की बेताबी

रीवा कॉलेज में नौकरी देगा ईशान (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 06 December)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, ईशान न चाहते हुए भी रीवा को अपने कॉलेज में नौकरी पर रख लेगा। ईशा रीवा को कॉलेज से दूर ही नहीं जाने देगी। दूसरी तरफ ईशान अपने डूबते कॉलेज को बचाने की कोशिश करेगा। वहीं रीवा बार-बार ईशान का रास्ता कटेगी। रीवा कोशिश करेगी कि कैसे भी उसे ईशान की माफी मिल जाए। ईशान इस बार रीवा की तरफ देखने से भी इनकार कर देगा।

सवी को ईशान से करनी पड़ेगी शादी!

दूसरी तरफ सवी को पता चलेगा कि निनाद की तबियत ज्यादा खराब है। सवी पैसे जुटाने के लिए जमीन आसमान एक कर देगी। विनायक इस बार च्वहाण परिवार की मदद करने से इनकार कर देगा। इसी बीच समृद्ध सवी और उसके परिवार को किडनैप कर लेगा। सवीकी मजबूरी का फायदा उठाएगा। समृद्ध सवी के साथ जबरदस्ती शादी करने की कोशिश करेगा। इस दौरान समृद्ध भवानी और उसके परिवार को गोली मार देगा। देखते ही देखते सवी अनाथ हो जाएगी, जिसके बाद सवी को ईशान के साथ शादी करनी पड़ेगी।

First published on: Dec 06, 2023 01:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.