---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और ईशान की खुली पोल, रीवा को पता चली सच्चाई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 03 December: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी इस समय दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शो ने अनुपमा को भी पीछे छोड़ दिया है। मेकर्स भी एक के बाद एक बड़े-बड़े ट्विस्ट लाते जा रहे हैं। यही वजह है कि सीरियल ‘गुम है […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 03 December
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 03 December: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी इस समय दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शो ने अनुपमा को भी पीछे छोड़ दिया है। मेकर्स भी एक के बाद एक बड़े-बड़े ट्विस्ट लाते जा रहे हैं। यही वजह है कि सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : ’Sam Bahadur’ देख इंप्रेस हुए Sachin Tendulkar, बोले ‘सच में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ हमारे सामने हैं’

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक आपने देखा, ईशान रीवा को माफी देने से इनकार कर देता है। वहीं सवी अपने दादा कि तबियत खराब होने की बात जानती है। अपने दया से मिलने के लिए हॉस्पिटल जाती है। हॉस्टिपल में विनायक सवी को खूब जलील करता है। इसी बीच सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में एक और बवाल होने वाला है।

सवी का टुटा दिल

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, अपने परिवार की बेरुखी देखकर सवी का दिल टूट जाएगा। सवी को परेशान देखकर ईशान हैरत में पड़ जाएगा। ईशान जानने की कोशिश करेगा कि सवी किस वजह से परेशान है। वहीं जल्द ही सवी अपने हॉस्टल से गायब होने जाएगी।

समृद्ध विनायक ने मारी सवी को गोली

जेल से बाहर आते ही समृद्ध सवी और उसके पुरे परिवार को किडनैप कर लेगा। समृद्ध सवी से जबरदस्ती शादी करने की कोशिश करेगा। सवी के इनकार करने पर समृद्ध विनायक को गोली मार देगा। सवी डर के मारे शादी करने के लिए हामी भर देगी। इसी बीच सवी को पता चलेगा कि वो तो केवल एक सपना देख रही है। इस सपने की वजह से सवो बुरी तरह घबरा जाएगी।

सवी और ईशान की होगी शादी

ईशान जानने की कोशिश करेगा कि सवी को आखिर हुआ क्या है। सवी का डर दूर करने के लिए ईशान सवी का हाथ थम लेगा। इसी बीच रीवा ईशान और सवी को रंगे हाथ पकड़ लेगी। रीवा को लगने लगेगा कि ईशान और सवी के बीच कुछ चल रहा है। रीवा की ये गलतफहमी ईशान पर बहुत भारी पड़ने वाली है। रीवा की वजह से सवी और ईशान की शादी होने वाली है।

First published on: Dec 03, 2023 12:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.