Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट से लेकर पत्रलेखा तक करोड़ों में कमाते हैं शो के यह स्टार्स, इनकम जान उड़ जाएंगे होश

GHKPM Star’s Net Worth: मशहूर टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ शुरुआत से ही लोगों का काफी मनोरंजन कर रहा है। पिछले साल 5 अक्टूबर को शुरू हुए इस शो ने आज लाखों दिलों में अपनी जगह बना ली है जिसके चलते यह रेटिंग लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर बना रहता है। […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट से लेकर पत्रलेखा तक करोड़ों में कमाते हैं शो के यह स्टार्स, इनकम जान उड़ जाएंगे होश
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट से लेकर पत्रलेखा तक करोड़ों में कमाते हैं शो के यह स्टार्स, इनकम जान उड़ जाएंगे होश

GHKPM Star’s Net Worth: मशहूर टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ शुरुआत से ही लोगों का काफी मनोरंजन कर रहा है। पिछले साल 5 अक्टूबर को शुरू हुए इस शो ने आज लाखों दिलों में अपनी जगह बना ली है जिसके चलते यह रेटिंग लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर बना रहता है। शो में पाखी, विराट और सई के बीच दिखाया गया लव ट्राई एंगल लोगों को काफी एंटरटेन करता है। शो में नए ट्विस्ट के चलते लोगों की दिलचस्पी इसमें बनी रहती है। क्या आप जानना चाहेंगे कि शो में अलग-अलग भूमिका निभाने वाले सितारों की इनकम कितनी है ? तो चलिए आपको बताते हैं ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में काम करने वाले स्टार्स सिर्फ सीरियल में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी अच्छा खासा कमाते हैं। उन्होंने असल जिंदगी में भी अपनी लाइफस्टाइल अच्छे से मेन्टेन कर रखी है। आइए आपको इन सितारों की नेट वर्थ बताते हैं-

1.ऐश्वर्या शर्मा भट्ट (Aishwarya Sharma Bhatt)

ऐश्वर्या शर्मा भट्ट टीवी एक्ट्रेस हैं जो इस समय शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पत्रलेखा उर्फ पाखी का किरदार निभा रही हैं। ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में ‘जांबाज सिंदबाद’ नाम के शो से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘मेरी दुर्गा’ सीरियल में भी काम किया है। अब ऐश्वर्या, पाखी के किरदार में छाई हुई हैं। शो में वह एक नेगेटिव भूमिका निभा रही हैं जिसके कारण वह कई बार ट्रोल भी होती हैं। आपको बता दें मध्य प्रदेश की इस एक्ट्रेस की नेट वर्थ लगभग 20 करोड़ रुपए है।

2.नील भट्ट (Neil Bhatt)

नील भट्ट टीवी एक्टर के तौर पर शो ‘रूप-मर्द का नया स्वरूप’ में अपने रणवीर सिंह वाघेला के किरदार से मशहूर हुए थे। फिलहाल नील ‘गुम है किसी के प्यार में’ में विराट बने है। वह शो में एक आईपीएस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। सीरियल में नील जितने अमीर दिखाए गए हैं उसके मुकाबले असल जिंदगी में भी वह कुछ कम नहीं हैं। उनकी असल नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर है।

3.सिद्धार्थ बोडके (Siddharth Bodke)

सिद्धार्थ बोडके ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में मराठी टेलीविजन से की थी। उन्होंने मराठी और हिन्दी प्ले में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए अवार्ड्स भी जीते हैं। अभी वह’गुम है किसी के प्यार में’ शो में जगताप के किरदार में नजर आ रहे हैं साथ ही वह जल्द अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 2’ में भी जल्द दिखाई देने वाले हैं। सिद्धार्थ की नेट वर्थ फिलहाल 3-4 मिलियन डॉलर है।

यहाँ पढ़िए Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश ने काले रंग की साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए फिदा

4.आयशा सिंह (Ayesha Singh)

आयशा सिंह जानी-मानी इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। इसके अलावा वह फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। आयशा ‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीड रोल मैं हैं। वह शो में सई का किरदर निभा रही हैं। सीरियल में डॉक्टर के रूप में नजर आने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में भी अच्छा खासा कमा लेती हैं। आयशा सिंह की नेटवर्थ फिलहाल 30 करोड़ रुपए है।

5.शीतल मौलिक (Sheetal Maulik)

एक्ट्रेस शीतल मौलिक काफी समय से टीवी सीरियल में काम कर रही हैं। उन्होंने 2005 में अपने पहले शो ‘अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो’ में काम किया था। शीतल मराठी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं और अब वह टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ नजर आ रही हैं। एक्टिंग के इतने सालों में उन्होंने काफी कुछ हासिल किया है ऐसे में अब उनकी नेट वर्थ भी अब 20 करोड़ की हो गई है।

6.विहान वर्मा (Vihan Verma)

विहान वर्मा इस समय सीरियल में मोहित छावन का किरदार निभा रहे हैं। अपने पहले ही शो में वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। हालांकि उन्हें इससे पहले किसी शो में काम करने का अनुभव नहीं है, लेकिन फिर भी उनकी नेट वर्थ अच्छी खासी है। विहान की नेटवर्थ जान आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें कि पहले ही शो में छाए इस एक्टर की नेट वर्थ लगभग 70 लाख रुपये है।

यहाँ पढ़िए Amitabh Bachchan: केबीसी 14 के सेट पर कटी अमिताभ बच्चन के पैर की नस, जानिए कैसी है हालत

7.किशोरी शहाणे (Kishori Shahane)

किशोरी शहाणे एक्ट्रेस के साथ-साथ एक इंडियन क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने इससे पहले ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ शो में भी काम किया है। अब किशोरी ‘गुम है किसी के प्यार में’सीरियल में भवानी के रोल में नजर आ रही हैं। शो में अपना किरदार तेवर के साथ दिखाने का उनका अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। असल जिंदगी में किशोरी शहाणे की नेटवर्थ कम नहीं है। उनकी संपत्ति 2 से 5 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Oct 22, 2022 08:41 PM