टीवी एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लंबे वक्त से खबरों में बने हुए हैं. बीते दिनों लॉक अप 2 में पहुंचने के बाद आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं और बीते एक साल से अलग रह रहे हैं. इतना ही नहीं आकांक्षा लगातार इस खुलासे के बाद इंटरव्यू दे रही है और अपने रिश्ते पर खुलकर बात कर रही हैं. हालांकि गौरव ने इस पूरे मामले में कोई बयान नहीं दिया है. इस पूरे विवाद के बीच हाल ही में आकांक्षा और गौरव को गणपति उत्सव के दौरान आमने सामने स्पॉट किया गया है.
गणपति पूजा में आकांक्षा और गौरव का हुआ आमना सामना
दरअसल, शुक्रवार को एकता कपूर ने गणपति उत्सव का आयोजन किया था. इस मौके पर तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे. कई जाने माने टीवी एक्टर नजर आए थे. वहीं, तलाक को लेकर खबरों में छाए गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला भी गणपति पूजा के लिए पहुंचे थे. हालांकि दोनों ही कैमरे में काफी दूर-दूर स्पॉट हुए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे से काफी दूर खड़े हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान आकांक्षा आगे खड़ी हैं और पीछे की ओर गौरव खड़े हैं और एक्ट्रेस ने उन्हें पलट कर देखा. कहा जा रहा है कि दोनों की नजरें टकराईं, लेकिन किसी ने भी बात नहीं की.
10 साल बाद टूट रही गौरव और आकांक्षा की शादी
बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने 24 नवंबर 2026 को कानपुर में शादी की थी. दोनों की शादी को दस साल हो चुके हैं. कपल की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये प्यार में बदल गई. शादी के बाद दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा है. हालांकि लॉक अप 2 में आकांक्षा के खुलासे के बाद से दोनों ही चर्चा में बने हुए हैं. आकांक्षा ने शो के प्रीमियर पर बताया था कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं और बीते एक साल से अलग रह रहे हैं.
मां नहीं बनना चाहतीं आकांक्षा चमोला
इतना ही नहीं आकांक्षा ने ये भी कहा था कि वह कभी भी मां नहीं बनना चाहती हैं. लेकिन गौरव को बच्चे की चाहत है और इस कारण भी कहीं न कहीं वो अलग हो रहे हैं. हालांकि जब गौरव लॉक-अप 2 में पहुंचे थे, तो उन्होंने कहा था कि उन्होंने सिर्फ तलाक पर बात की थी और वो अभी भी पति पत्नी हैं. तलाक को लेकर कोई याचिका दायर नहीं की थी.
यह भी पढ़ें- आकांक्षा चमोला के बाद अब गौरव खन्ना ने भी उठाया बड़ा कदम, खुद भी किया पत्नी को अनफॉलो