सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस से एक्ट्रेस फरहाना भट्ट अपनी पहचान बना चुकी हैं. बिग बॉस में वह रनर-अप रहीं थी और गौरव खन्ना ने उन्हें हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस शो के बाद वह काफी पॉपुलर हो गईं. इस शो के बाद वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आईं थी. शो में उन्होंने सभी को कड़ी टक्कर थी. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर अफवाह उड़ रही है कि वह MTV के रोडिज में गैंग लीडर के तौर पर नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने चल रही इन अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया है. तो चलिए जानते हैं कि क्या है सच?
रोडीज का हिस्सा नहीं बनेंगी फरहाना, बताई वजह
एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर MTV रोडिज को लेकर चल रही अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा, "जो लोग मुझसे रोडीज के बारे में पूछ रहे हैं, उनके लिए एक छोटी सी सफाई. नहीं मैं रोडीज के इस सीजन में गैंग लीडर नहीं बनूंगी. खतरों के खिलाड़ी में अपना सब कुछ झोंकने के बाद, मैंने फिजिकली मुश्किल और एडवेंचर वाले शो से थोड़ा ब्रेक लेने का फैसला लिया है. खतरों ने मेरी बहुत ज्यादा एनर्जी, ताकत और इमोशंस ले लिए हैं और अभी मुझे लगता है कि मुझे थोड़ा समय चाहिए ताकि मैं आराम कर सकूं. रिचार्ज हो सकूं और दूसरी चीजें एक्सप्लोर कर सकूं. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं हमेशा के लिए एडवेंचर को ना कह रहू हूं. मुझे यकीन है कि कोई और समय, कोई और मौका और कोई और चैलेंज जरूर आएगा."
फरहाना ने रोडीज गैंग लीडर्स को दी शुभकामनाएं
एक्ट्रेस ने रोडीज के गैंग लीडर्स को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "इसे एक यादगार सीजन बनाओ. " इस बीच एक्ट्रेस ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया. जिन्होंने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया. फरहाना के इस पोस्ट के बाद फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "आपकी सेहत हमारी पहली प्रायोरिटी है. अपना ख्याल रखें." दूसरे ने लिखा, "आपका समर्पण, टैलेंट और लगातार आगे बढ़ने का जज्बा आपके आस-पास के सभी लोगों को इंस्पायर करता रहता है और आपके करियर को इतनी शानदार नई ऊंचाइयों पर पहुंचते देखना अमेजिंग हैं. उम्मीद है कि यह अगला चैप्टर आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा."
रोडीज 21 में करण कुंद्रा की होगी एंट्री!
रोडीज 21 की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक करण कुंद्रा गैंग लीडर के तौर पर वापसी करने वाले हैं और इसमें वो प्रिंस नरूला की जगह लेंगे. हालांकि अभी इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है.
खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखे ये सेलेब्स
वहीं, खतरों के खिलाड़ी 15 में रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा, ओरी, और रुहानिका धवन जैसे कलाकार नजर आए थे. वहीं, इसमें फरहाना भट्ट ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. उन्होंने कई खतरनाक स्टंट परफॉर्म किए, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
यह भी पढ़ें- ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में फरहाना भट्ट का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, रोहित शेट्टी से की रिक्वेस्ट, बोलीं-‘छोड़ दो मुझे..’