Vibhu Raghave Passed Away: टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी एक्टर विभु राघव का निधन हो गया है। एक्टर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। एक्टर ने ‘निशा और उसके कजन्स’, ‘सुवरीन गुग्गल’ और ‘रिदम’ से काफी सुर्खियां बटोरी थी। साल 2022 की शुरुआत से ही एक्टर का कैंसर का इलाज चल रहा था। अब उनके जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा ने भी विभु राघव को श्रद्धांजलि दी है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां का खौफ, इमरजेंसी में रहा दबदबा, पटौदी परिवार से कम नहीं था रुतबा
टीवी इंडस्ट्री के लोगों ने जताया शोक
विभु के निधन से टीवी इंडस्ट्री शोक में है। वहीं उनके इंडस्ट्री के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ फेम अभिनेत्री कावेरी प्रियम ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर विभु के निधन पर दुख जताया। वहीं दूसरी ओर मशहूर एक्टर और बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा ने भी इस दुखद खबर पर शोक व्यक्त किया।
कैंसर से लड़ रहे थे जंग
बता दें विभु को साल 2022 की शुरुआत में ही कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद से ही वो एक्टिंग को छोड़ अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। साल 2024 में एक्टर की एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी। इस सर्जरी से उनके शरीर के ट्यूमर को हटाया गया था। विभु अपनी फैमिली के साथ रह रहे थे। वहीं अंतिम दिनों में वो काफी वीक भी हो गए थे।
इस सीरियल से मिली थी पहचान
वहीं इंडस्ट्री में उनके फैंस ने उनके इस मुश्किल वक्त में उन्हें काफी सपोर्ट भी किया। अदिति मलिक, सिंपल कौल, मोहित मलिक, अब्बास रिजवी, सौम्या टंडन, तुहिना वोहरा, मानिनी मिश्रा, मोहसिन खान और करणवीर बोहरा इस लिस्ट में शामिल हैं। विभु अपने टीवी सीरियल्स के जरिए ऑडियंस के चेहरे पर स्माइल ला देते थे। साल 2014 में आए ‘निशा और उसके कजन्स’ से एक्टर ने सुर्खियां बटोरी थी।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस सुरवीन चावला को आई गंभीर चोट, कंप्लीट रेस्ट की सलाह, आखिरी बार Criminal Justice 4 में आईं नजर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.