एल्विश यादव अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं. एल्विश और जिया शंकर बिग बॉस ओटीटी 2 में साथ नजर आए थे और शो के दौरान ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. वहीं, इन दोनों का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश यादव जिया शंकर को शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो देख फैंस काफी हैरान है.
एल्विश ने जिया को किया शादी के लिए प्रपोज
एल्विश इस वायरल वीडियो में जिया को प्रपोज करते हैं और हाथों में गुलाब लेकर कहते हैं, ” क्या तुम मुझसे शादी करोगी.” एल्विश के इस सवाल पर जिया जवाब में कहती हैं, “आई लव यू और मैं तुमसे शादी करूंगी. इसके बाद दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं. जिया और एल्विश के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा है. लोग भी इसपर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं.
वायरल वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
एक यूजर ने लिखा, “यह शो के लिए ही होना चाहिए क्योंकि एक बार बिग बॉस में एल्विस ने कहा था कि मैंने उसके जैसी लड़की को बाहर कभी नहीं देखा. दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे यकीन है, वे कंटेस्टेंट को शादी के लिए प्रपोज करना सिखा रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा, “यह सिर्फ एक पब्लिक स्टंट है.” हालांकि ज्यादातर लोगों को अंदाजा हो गया कि यह वीडियो महज एक रियलिटी शो का प्रमोशन है.
OMG! Elvish Yadav proposed to Jiya Shankar..😍❤️🔥
— Cricaddict // Inactive (@celebrityhero37) March 6, 2026
And she said YES!! "I LOVE YOU"💍🙌
Congrats to the cutest couple ever! 🥰
Rajasthan royal wedding loading soon..🕌
Can't wait! 😭🙌🩷#ElvishYadav #JiyaShankar #Elviya#EngagedS2 pic.twitter.com/eCOS4C6s8G
एंगेज्ड सीजन 2 को होस्ट करेंगे एल्विश और जिया
बता दें कि एल्विश यादव और जिया शंकर के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब खुद यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर जिया का हाथ थामे हुए एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था एंगेज्ड. हालांकि यह आने वाले रियलिटी शो एंगेज्ड का प्रमोशन था. लेकिन अब जैसा कि यह वीडियो सामने आया है, जिसमें एल्विश यादव जिया शंकर को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो डेटिंग रियलिटी शो एंगेज्ड सीजन 2 का है. जिसे जिया और एल्विश मिलकर होस्ट कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Anurag Dobhal ने की सुसाइड करने की कोशिश, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर रोते हुए की ये हरकत, वीडियो देख हैरान हुए फैंस