---विज्ञापन---

दिव्या अग्रवाल ने ब्रेकअप करने के बाद भी वरुण सूद को किया बर्थडे विश, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और खतरों के खिलाड़ी 11 शो के कंटेस्टेट रह चुके वरुण सूद आज अपना 27वां जन्मदिन लसेलिब्रेट कर रहे हैं। यूं तो उन्हें बर्थडे पर फैंस और दोस्त खूब बधाइयां दे रहे हैं, लेकिन इसी बीच खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने भी उनको जन्मदिन पर विश किया […]

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और खतरों के खिलाड़ी 11 शो के कंटेस्टेट रह चुके वरुण सूद आज अपना 27वां जन्मदिन लसेलिब्रेट कर रहे हैं। यूं तो उन्हें बर्थडे पर फैंस और दोस्त खूब बधाइयां दे रहे हैं, लेकिन इसी बीच खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने भी उनको जन्मदिन पर विश किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। वहीं इन दोनों ने ऑफिशियली ये बात बताई थी कि ये ब्रेकअप कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड वरुण की फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी हैं। ऐसे में एक्स गर्लफ्रेंड से जन्मदिन की बधाइयां पाकर वरुण एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं।

दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद की फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि, “हैप्पी बर्थडे स्टार…।” वहीं वरुण सूद ने भी हार्ट शेप इमोजी के साथ दिव्या अग्रवाल की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इनके ऐसा करने से लोगों के मन में अब एक सवाल खड़ा हो गया है कि, क्या ये दोनों अभी भी एक साथ है। या फिर इस कपल ने ब्रेकअप का नाटक करते हुए दुनिया को गुमराह करने की कोशिश की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद करीब तीन साल से रिलेशन में थे। लेकिनन जब इनका ब्रेकअप हुआ तो इनके रिश्ते को लेकर कई अफवाहें भी उड़ने लगी। कई लोग ये कयास लगाने लगे थे कि वरुण सूद ने दिव्या की बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर एक्ट्रेस को चीट किया है। हालांकि बाद में दिव्या अग्रवाल ने खुद सामने आकर इन खबरों को गलत बताया था।

और पढ़िए – वरुण सूद ब्रेकअप के बाद कर रहें हैं इस हसीना को डेट!, जानकारी मिलते ही एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने दिया ये रिएक्शन

वरुण और दिव्या अग्रवाल को लेकर हाल ही में यह भी खबर आई थी कि दोनों एक साथ ‘बिग बॉस 16’ में नजर आएंगे। उनसे जुड़े हुए कुछ सूत्रों ने बताया था कि जबसे इनका ब्रेकअप हुआ है, तबसे ये कपल काफी चर्चाओं में आ गया है। जिसकी वजह से मेकर्स इन्हें शो में आने के लिए अप्रोच करने के बारे में सोच रहे हैं।

बता दें कि रिलेशनशिप के दौरान वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल ने साथ मिलकर एक घर भी खरीदा था, इसके अलावा भी ये दोनों कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किए गए थे। हालांकि अभी इस कपल के बीच कोई बातचीत हुई है या नहीं, इसके बारें में पता नहीं चल पाया है। लेकिन जिस तरह से इन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरें के साथ व्यवहार किया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कभी भी इस कपल से जुड़ी कोई नई खबर सुनने को मिल सकती है।

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Apr 01, 2022 12:22 PM