Dipika Kakar Sister In Law: छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में सर्जरी हुई है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही रिवील किया था कि उनको लिवर कैंसर है, इस बीच अब दीपिका की ननद सबा इब्राहिम ने बेटे को जन्म दिया है। दीपिका अब घर आ गई हैं और ऐसे में अब उनकी ननद सबा ने अपने बेटे का नाम रिवील कर दिया है। सबा ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपने बेटे का नाम दुनिया को बताया है, आइए जानते हैं कि शोएब के भांजे का क्या नाम रखा गया है।
यह भी पढ़ें: ‘हमराज’ फिल्म से जुड़ी है सोनम की साजिश? राजा रघुवंशी केस में शॉकिंग खुलासा
सबा इब्राहिम का नया व्लॉग
दीपिका और शोएब की तरह सबा भी यूट्यूब पर व्लॉग बनाती हैं और लोग उनके व्लॉग को खूब देखना भी पसंद करते हैं। दीपिका की तबीयत की वजह से पूरा परिवार इस समय परेशान हैं और इसी वजह से सबा ने भी अपने बेटे का बड़ा सादगी भरा नामकरण किया। सबा और उनके पति खालिद उर्फ सनी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपने बेटे के नामकरण की झलक फैंस को दिखाई।
शोएब के भांजे का रखा ये नाम
सबा और सनी ने शादी के बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है और दोनों बेहद खुश हैं। सबा और खालिद ने वीडियो में एक कपड़े के बोर्ड पर बेटे का नाम लिखकर रिवील किया। तो बता दें कि शोएब के भांजे और रूहान के छोटे भाई का नाम हैदर रखा गया है।
नाम का मतलब है बेहद खास
आजकल बच्चों के नाम उनके अर्थ को देखकर रखा जाता है, तो उसी तरह सबा और सनी के बेटे के नाम का अर्थ भी बहुत खास है। हैदर नाम का रिश्ता पैगंबर मुहम्मद के चचेरे भाई अली इब्र अभी तालिब से है। जिनको 'अल्लाह का शेर' कहा जाता है। सबा ने जो व्लॉग शेयर किया है, उसमें रूहान को केक काटते हुए भी देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: JioHotstar पर एक ही सीरीज के ट्रेंड हो रहे 4 सीजन, टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.