साल 2025 में आई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर का शरारत सॉन्ग हर किसी को याद है और यह गाना जबरदस्त हिट हुआ था. इस गाने को पर लोगों ने जमकर रील्स बनाई थी. इस गाने में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने परफॉर्म किया था. वहीं अब क्रिस्टल डिसूजा अपने इस गाने या फिर किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उन्हें किस करते हुए नजर आ रहा है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

क्रिस्टल को AP ने किया किस, वीडियो वायरल

दरअसल, क्रिस्टल डिसूजा का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो किसी और के साथ नहीं बल्कि देसी ब्लिंग फेम दुबई के बिजनेसमैन AP उर्फ आनंद प्रकाश के साथ वायरल हो रहा है. दोनों की डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं. सोशल मीडिया पर एक पार्टी का वीडियो सामने आया है, जिसमें AP सरेआम क्रिस्टल को गले लगाते हैं और उनके गाल पर किस करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद क्रिस्टल और एपी के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

---विज्ञापन---

वीडियो में बेहद करीब नजर आ रहे हैं AP और क्रिस्टल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एपी क्रिस्टल को किस करने के बाद अपने अन्य दोस्तों के साथ कैमरे के आगे पोज कर रहे हैं. वहीं क्रिस्टल भी ठीक एपी के आगे खड़ी हैं. दोनों ही इस दौरान काफी करीब नजर आ रहे हैं. हालांकि इन खबरों और वायरल वीडियो को लेकर अभी तक क्रिस्टल और AP में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है.

कौन हैं AP?

बता दें कि एपी एक बड़े बिजनेसमैन हैं, जो कि दुबई में AP सुपर कार्स के नाम से एक हाई एंड कंपनी चलाते हैं. यह कंपनी दुनिया की सबसे महंगी, रेयर और लग्जरी सुपर कारों की डीलिंग करती है. वहीं, नेटफ्लिक्स के शो देसी ब्लिंग में Ap दुबई की फेमस सोशलिस्ट पैमेला सेरेना के एक्स बॉयफ्रेंड के तौर पर नजर आए हैं. शो के मुताबिक दोनों का रिश्ता टूट चुका है, लेकिन उसके बाद भी वह हमेशा ही साथ दिखते हैं. इतना ही नहीं पैमेला एपी से उम्र में भी बड़ी हैं. वहीं, दोनों का रिश्ता टूटने के बाद भी ये साफ नजर आता है कि वे एक दूसरे का सम्मान करते हैं और वे अभी भी अच्छे दोस्त हैं.

---विज्ञापन---

क्रिस्टल का हाल ही में टूटा था तीन साल का रिश्ता

क्रिस्टल को लेकर बात करें तो कुछ वक्त पहले ही उनकातीन साल का रिलेशन टूटा है. एक्ट्रेस का AP के साथ नाम जुड़ने से पहले वह गुलाम गौस दीवानी के साथ रिश्ते में थी. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. लेकिन जब उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थी तो पता चला कि वे एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: क्या मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘मोहनलाल’ की ‘दृश्यम 3’? जानें ‘करुप्पू’ और ‘चांद मेरा दिल’ ने सोमवार को किया कितना कलेक्शन

---विज्ञापन---