Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Laughter Chef 2 और Celebrity Master Chef में क्या कॉमन और क्या अंतर?

Laughter Chef 2 Vs Celebrity Master Chef: 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ्स' और 'लाफ्टर शेफ्स 2' टीवी पर दस्तक दे चुके हैं। आइए आपको बताते हैं दोनों में कॉमन क्या और अंतर क्या है?

---विज्ञापन---

Laughter Chef 2 Vs Celebrity Master Chef: ‘बिग बॉस 18’ के बाद दो नए रियलिटी शोज ने दर्शकों को एंटरटेन करने का जिम्मा उठाया है। टीवी और ओटीटी पर दो कुकिंग शो ने दस्तक दी है। जहां एक तरफ ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ दर्शकों को कॉमेडी और कुकिंग की डोज देता नजर आएगा, तो वहीं दूसरी ओर ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ्स’ भी दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। दोनों ही शोज में टीवी के जाने-माने सेलिब्रिटिज कुकिंग करते नजर आएंगे। आइए आपको भी बताते हैं दोनों शोज में क्या चीज कॉमन है और क्या अंतर है?

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के कॉमेडियन ने महिलाओं से सुलझाई ‘गुत्थी’, Mahakumbh से शेयर की फोटोज

---विज्ञापन---

लाफ्टर शेफ्स 2 का कॉन्सेप्ट

भारती सिंह के शो लाफ्टर शेफ्स अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ चुका है। शो का प्रीमियर 25 जनवरी को हो चुका है। इसमें मन्नारा चोपड़ा, सुदेश लहरी, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, एल्विश यादव, अब्दू रोजिक, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कॉमेडी के साथ-साथ कुकिंग करते नजर आएंगे। दर्शक इसे कलर्स और जिया सिनेमा पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

सेलिब्रिटी मास्टर शेफ्स का कॉन्सेप्ट

वहीं दूसरी ओर सेलिब्रिटी मास्टर शेफ्स भी ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए आ चुका है। इसमें भी टीवी की जानी-मानी हस्तियां कुकिंग करती नजर आएंगी। हालांकि इसमें ऑडियंस कॉमेडी की जगह सिर्फ सेलिब्रिटीज की कुकिंग स्किल्स देखते नजर आएंगे। इस शो को रणवीर बरार, विकास खन्ना और फराह खान जज करते नजर आएंगे। साथ ही सेलेब्स अपने कुकिंग स्किल्स से शो के तीनों जज को इम्प्रेस करते नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसमें तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, राजीव अदातिया, दीपिका कक्कड़, निक्की तंबोली, अभिजीत सावंत, मिस्टर फैजू,  चंदन प्रभाकर, कविता सिंह और उषा नाडकर्णी जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इस शो दर्शक सोनी टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं।

दोनों में क्या कॉमन?

मास्टर शेफ्स और लाफ्टर शेफ्स का कॉन्सेप्ट काफी हद तक कॉमन है बस भारती सिंह के शो में कॉमेडी का तड़का भी लगेगा और फराह खान के शो में सिर्फ कुकिंग नजर आएगी। वहीं लाफ्टर शेफ्स में जोड़ी में सेलेब्स कुकिंग करते नजर आएंगी, लेकिन मास्टर शेफ्स में सेलेब्स सोलो कुकिंग करते नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna की जिंदगी में पार्टनर कौन? लव लाइफ पर एक्ट्रेस ने खुलकर की बात

First published on: Jan 28, 2025 10:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola