Celebrity MasterChef: सोनी टेलीविजन के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की शानदार शुरुआत हो चुकी है। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के कई बड़े स्टार्स अपनी कुकिंग स्किल्स को शानदार तरीके से टीवी पर दिखा रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, उषा ताई, फैजल शेख, चंदन प्रभाकर और अर्चना गौतम जैसे कई बड़े सेलेब्स शामिल हैं। शो के पहले दिन लोगों को चैलेंज मिला जिसमें उन्होंने एक दूसरे के साथ कम्पीट किया। इस चैलेंज में निक्की तंबोली ने इम्युनिटी टास्क जीतकर सबको इंप्रेस कर दिया। इनकी परफॉर्मेंस से जजों ने भी स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
निक्की तंबोली ने जीता इम्युनिटी टास्क
शो को फेमस फिल्ममेकर फराह खान होस्ट कर रही हैं, जो खुद भी एक जज की भी भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ भारत के टॉप शेफ्स विकास खन्ना और रणवीर बरार भी बतौर जज शो में नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत से ही जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला और पहले ही दिन इम्युनिटी पिन टास्क रखा गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को बैंगन की मदद से एक खास डिश तैयार करनी थी।
निक्की तंबोली ने अपने शानदार कुकिंग टैलेंट से सभी को चौंका दिया। उन्होंने बैंगन की ऐसी डिश बनाई, जिसने जजों को इतना इंप्रेस कर दिया कि फराह खान ने उनके हाथ तक चूम लिए। खास बात यह रही कि निक्की ने पहले कभी बैंगन की सब्जी नहीं खाई थी और उन्हें इसका टेस्ट भी नहीं पता था। इसके बावजूद इस डिश को इतने बेहतरीन तरीके से बनाकर तैयार किया कि जजों को स्टैंडिंग ओवेशन करने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने इम्युनिटी पिन को अपने नाम हासिल कर लिया।
तेजस्वी प्रकाश और उषा ताई ने भी किया इंप्रेस
निक्की तंबोली के साथ ही तेजस्वी प्रकाश और उषा ताई ने भी जजों का दिल जीत लिया। तेजस्वी ने बैंगन लजानिया बनाया जो जजों को काफी पसंद आया। वहीं, शो की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट उषा ताई ने अपनी एक्सपीरियंस और कुकिंग स्किल्स से सभी को इंप्रेस कर दिया।
यह भी पढे़ं: Rashmika Mandanna की जिंदगी में पार्टनर कौन? लव लाइफ पर एक्ट्रेस ने खुलकर की बात
शो में देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला
शो के पहले ही दिन से जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। शुरुआत के एपिसोड को देखने से साफ पता चलता है कि आगे का मुकाबला काफी शानदार होने वाला है। निक्की तंबोली ने पहले ही दिन 11 कंटेस्टेंट्स को कड़ी चुनौती देकर अपनी इमेज को काफी बेहतर बना लिया है। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में और कौन-कौन से कंटेस्टेंट अपनी कुकिंग स्किल्स से बाजी मारता हैं और निक्की को टक्कर देते हैं।
यह भी पढे़ं: Rakhi Sawant को मिला फिर मिस्ट्री मैन! क्या शादी के लिए पाकिस्तान गईं ड्रामा क्वीन?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.