Big Boss OTT 2 का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त यानी आज होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही फुकरा इंसान (Fukra Insan) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है कि वो अस्पताल में भर्ती हो गया है। अब इस बात को जानकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। अस्पताल में होने की वजह से वो रविवार वाले एपिसोड में परफॉर्म भी नहीं कर पाए थे। अपने भाई के बीमार होने पर अभिषेक (Abhishek Malhan) की बहन प्रेरणा मल्हन का दर्द बाहर आया और उन्होंने ट्वीट कर फुकरा इंसान के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 से निकलने से पहले ही इस कंटेस्टेंट के हाथ लगा जैकपॉट, झोली में गिरी 5 बड़ी फिल्में
बहन प्रेरणा ने किया ट्वीट (Big Boss OTT 2)
आपको बता दें कि, अभिषेक मल्हन ने पूरे बिग बॉस के सीजन में अपने फैंस के लिए बहुत कुछ किया और उन्हें एंटरटेन किया। लेकिन अब जब शो का ग्रैंड फिनाले नजदीक है तो फुकरा इंसान बीमार पड़ गया है और अस्पताल में भर्ती है। भाई के हॉस्पिटल में एडमिट होने पर उनकी बहन प्रेरणा ने फैंस से उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हुए कहा है कि- “अभी पता चला कि अभिषेक काफी अस्वस्थ हैं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं।

इसलिए, वह आज रात आप सभी के लिए प्रदर्शन नहीं कर पाएगा। उन्होंने पूरे सीज़न में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है।आइए उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। ” उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
फैंस दे रहे हैं रिएक्शन
प्रेरणा के ट्वीट करने के बाद से ही फुकरा इंसान के चाहने वाले कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर कह रहा है कि ‘फुकरा भाई जल्दी ठीक हो जाओ तो आपको ट्रॉफी लेकर आनी है।’ तो दूसरे ने कमेंट किया है कि ‘ये तुफान से पहले की शांति है, फुकरा भाई जल्द वापसी करेंगे’।
तो एक फैंस ने लिखा है कि ‘हमारी प्रार्थना और प्यार आपके साथ है ‘। कमेंट्स को पढ़कर को अंदाजा हो ही गया है कि फैंस अपने चहेते फुकरा इंसान को जल्द ठीक हो शो में वापस देखना चाहते हैं।
फुकरा इंसान की मां भी पहुंची फिनाले के लिए (Big Boss OTT 2)
आपको पता हो कि फुकरा इंसान की मां भी अपने बेटे के फिनाले में आने को लेकर खुश हैं और इसलिए वो ग्रैंड फिनाले के लिए मुंबई पहुंच गई हैं।
हालांकि अभिषेक बीमार हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में ड्रीप भी चढ़ाई गई है। ऐसे में अब ये देखना है कि वो शो के मंच पर दिखाई देंगे या नहीं।