Bigg Boss 17: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) भले ही खत्म हो गया है। मगर शो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा अभी भी जारी है। मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने शो जीतकर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की, जिसके बाद से शो को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि ‘बिग बॉस’ मुस्लिम परस्त है। जी हां, मुनव्वर की जीत से नाखुश लोग शो पर तमाम तरह के इल्जाम लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सलमान खान के इस शो में केवल मुस्लिमों को ही विनर बनाया जाता है।
मुस्लिम परस्त शो है बिग बॉस (Bigg Boss 17)
दरअसल, बिग बॉस 16 और 17 दोनों के विनर मुस्लिम ही हैं। सीजन 16 में रैपर अल्ताफ शेख उर्फ एमसी स्टेन को विनर बनाया गया था। वहीं, अब सीजन 17 में मुनव्वर फारूकी ने ट्रॉफी अपने नाम की है, जिससे नाराज कुछ सोशल मीडिया ने शो पर मुस्लिम परस्त होना का आरोप लगाया है। लोगों का मानना है कि अब सलमान खान के इस शो में केवल मुस्लिमों को ही विजेता घोषित किया जाएगा। इंटरनेट पर लोग बिग बॉस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
यूजर्स ने बिग बॉस पर जताई नराजगी (Bigg Boss 17)
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ” बिग बॉस से भरोसा उठ गया है।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”गौहर खान की जीत के बाद से ही समझ आ गया था कि ये मुस्लिम को ही प्रमोट करेंगे।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बिग बॉस 16 और बिग बॉस 17 दोनों मुस्लिम ही क्यों जीत रहे हैं?”
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-31-at-8.50.42-PM.jpeg)
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-31-at-8.51.05-PM.jpeg)
भगवान राम और सीता माता पर किया विवादित कमेंट
लोगों को लगता है कि बिग बॉस 17 की विनर अंकिता लोखंडे होनी चाहिए थीं। मुनव्वर की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो NRC का विरोध करते दिख रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में मुनव्वर माता सीता और भगवान राम पर विवादित टिप्पणी भी करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui के फैन को मंहगा पड़ा जीत का जश्न, इस मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
आयशा खान ने खोले कई राज
बता दें कि बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी को काफी पसंद किया गया था। सलमान खान के इस शो में उन्होंने दिल और दिमाग से गेम खेला था। वहीं, मुनव्वर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहें। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री बन आईं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने उनसे जुड़ें गए राज खोले थे। साथ ही उनपर गंभीर आरोप भी लगाए थे।