सलमान खान के सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से हुई थी. रिलीज के बाद से ही शो लगातार चर्चा में बना हुआ है. वहीं, इस शो में टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस माही विज भी शामिल हुई हैं. शो में आने के बाद से वह लगातार किसी न किसी कारण खबरों में बनी हुई हैं. इतना ही नहीं कई दफा उनकी शो के अन्य कंटेस्टेंट के साथ भी लड़ाई हो चुकी है. हालांकि माही विज और यंग डीएसए शो में एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे थे. इतना ही नहीं यंग माही को अपनी बहन और मां की तरह ट्रीट कर रहे थे और वो उन्हें मां भी कहते थे. लेकिन हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ कि यंग माही की बातें सुनने के बाद फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए.

माही के बर्ताव से दुखी हुए यंग

दरअसल, बिग बॉस 20 का एक लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया गया है. जिसमें यंग डीएसए काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में यंग रोते हुए नजर आ रहे हैं. हुआ कुछ ऐसा कि यंग डीएसए माही विज के बर्ताव के कारण काफी दुखी थे. वह रोते हुए माही के बर्ताव के बारे में ईशा रिखी और आसिफ खान से अपने दिल की बात शेयर करते हैं और कहते हैं, "टास्क करने से पहले मेरे साथ नाच रही थी वो माही और टास्क के बाद से मेरे को ऐसा. मेरे लोगों को भी मुझे अपना मानना चाहिए ना? अगर वो मुझे मानते ही नहीं तो फिर कैसे मेरे लोग? ये तो फिर सिक्का पलट गया न ब्रो."

---विज्ञापन---

माही की बातें जानकर फूट-फूटकर रोने लगे यंग

इस दौरान वह मैरी कॉम की कही हुई बातों को याद करते हैं, जो उन्होंने माही विज के बारे में कही थी. वो कहते हैं, "पर उसने मुझे ये जरूर बोला था कि मैं तेरे साथ में हमेशा हूं. रात में मुझे पता चला कि वो बोल रही है कि गलती किया अपना बेटा बनाकर, मेरी बेटी की कसम खा कर बोला और गाली दिया." माही के बारे में इन बातों को सुनकर यंग काफी हैरान थे और इससे उनका दिल टूट गया. इस बारे में उन्होंने कहा, "आज अभी मुझे लग रहा है कि मैं हार गया. मेरे से सब यही बोलते हैं कि प्यार करते, प्यार करते, पर पीछे से सब यही करते हैं मेरे साथ. मैंने क्या गलत बोला ब्रो. मैंने मां बोला रे, मैंने मां बोला, बहन बोला."

यह भी पढ़ें- 5 महीने में टूटा ईशा रिखी-बादशाह का रिश्ता! ‘बिग बॉस 20’ में एक्ट्रेस ने खोला धोखे का राज, बोलीं- ‘सब कुछ सहा’

---विज्ञापन---