बिग बॉस 20 में हर दूसरे दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता है. वहीं, शनिवार को वीकेंड का वार में भी काफी ड्रामा देखने को मिला है. सलमान खान ने पहले बिना कटरीना का नाम लिए हुए ट्रोलिंग करने वाले लोगों की जमकर क्लास लगाई. इस दौरान वह काफी ज्यादा गुस्सा नजर आए. वहीं, दूसरी ओर सुपरस्टार का एक प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया कि एक्टर के सीने में दर्द उठा है और वो अचानक से फ्लोर पर गिर जाते हैं. जिससे वहां सभी परेशान हो जाते हैं. तो चलिए एक बार जानते हैं इसके बारे में और सलमान खान की हेल्थ के बारे में. क्योंकि उन्होंने इस वायरल वीडियो को लेकर भी रिएक्ट किया है.

सलमान खान के सीने में उठा दर्द

दरअसल, बिग बॉस 20 के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है. इस प्रोमो में सलमान खान यंग टीएसए से बात करते हैं और उनका नाम लेते हैं. हालांकि इसके तुरंत बाद वह अपनी छाती पकड़कर खड़े हो जाते हैं और तुरंत ब्लेजर, टोपी उतार देते हैं. इसके बाद सलमान खान सीधे फ्लोर पर गिर जाते हैं. इसके बाद सलमान खान कहते हैं, "डॉक्टर को बुलाओ जल्दी से." सलमान खान की हालत देखकर सभी कंटेस्टेंट बुरी तरह से डर जाते हैं कि अचानक उनकी तबीयत कैसे बिगड़ गई.

---विज्ञापन---

सलमान खान की हालत देख डरे कंटेस्टेंट

हालांकि फ्लोर पर लेटे-लेटे सलमान खान कहते हैं, "तौकीर ये जो मैं कर रहा हैं, ये आप करते हैं एंटरटेनमेंट के लिए." इसके बाद सलमान खान फिर से खड़े होते हैं और अपनी टोपी पहनते हैं और कहते हैं, "एक्टिंग वाइज बहुत ही कमाल किया है तौकीर ने.लेकिन ये गलत चला गया ये." जिसके बाद अरिश्फा कहती हैं, "सर इनसे बड़ा कोई एक्टर हो ही नहीं सकता." इसपर सलमान जवाब देते हैं, "मैं भी इतना बुरा नहीं था वैसे." वहीं आम्रपाली भी इस बीच कहती हैं,"सर आपने डरा दिया."

सलमान खान ने प्रोमो पर दी सफाई

लेकिन सलमान खान का ये एक्टर देखकर तमाम फैंस डर जाते हैं और उनकी हेल्थ को लेकर पूछने लगते हैं. वहीं, सलमान ने भी इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. उन्होंने लिखा," भगवान की कृपा से मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है.बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, वैसा नहीं होना चाहिए था. इससे असल मकसद ही खत्म हो गया और ऐसा लग रहा है जैसे मैं भी वही कर रही हूँ जो काज़ी घर के अंदर कर रहे थे. काज़ी को यह दिखाना ही मकसद था कि उन्होंने जो किया वह गलत था, क्योंकि उन्होंने मनोरंजन के लिए अपनी सेहत का इस्तेमाल किया-खासकर तब, जब घर के बाकी 15 लोगों को पता ही नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहे हैं और वे उनकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे. प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, उसके लिए माफ़ी चाहती हूं, लगता है शो को प्रमोट करने का उनका यही तरीका है. मैं उनकी तरफ़ से माफ़ी मांगती हूं." बता दें कि सलमान ने वीकेंड का वार में वो एक्ट सिर्फ काजी तौकीर को सबक सिखाने के लिए किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘प्रेग्नेंट होने के बाद…’ कैटरीना कैफ के वजन का मजाक उड़ाने वालों को सलमान खान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- ‘फिट हो…’