बिग बॉस 20 में हर दूसरे दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है. हालिया एपिसोड में तीन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है, जिनमें रोहेद खान, आसिफ खान और तन्मय सिंह का नाम शामिल है. इन तीनों नॉमिनेशन से आसिफ काफी नाराज हैं और उन्होंने इसे अनफेयर बताया है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि मेकर्स रोहेद खान को जानबूझकर टारगेट कर रहे हैं. इस बीच आम्रपाली दुबे ने भी बिग बॉस के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है.

नॉमिनेशन पर उठाए सवाल

दरअसल, हालिया एपिसोड में बिग बॉस 20 की कप्तानी की दावेदारी के लिए एक टास्क रखा गया था. इस टास्क के दावेदार गुल्लू, माही विज, कनिका मान और ऋति तिवारी थीं. इसके बाद इस हफ्ते नॉमिनेट हुए तीनों कंटेस्टेंट्स का वरदान समाप्त हो गया था. इसके कारण तीनों काफी नाराज थे. नॉमिनेशन को लेकर आसिफ खान ने मेकर्स पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातचीत इस तरह से सभी के सामने दिखाई गई है, तो दूसरा ग्रुप भी ऐसी ही बातें करता होगा. लेकिन दूसरे ग्रुप की बातें दर्शकों के सामने नहीं रखी गईं. इसी को लेकर आसिफ ने काफी नाराजगी जाहिर की.

---विज्ञापन---

आसिफ और तन्मय ने किया टास्क करने से इनकार

इतना ही नहीं, आसिफ और तन्मय सिंह ने आने वाले किसी भी टास्क का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिग बॉस उनके खिलाफ गेम प्लान कर रहे हैं और उन्हें कम स्क्रीन टाइम भी दे रहे हैं.

आम्रपाली दुबे ने मेकर्स पर लगाया आरोप

साथ ही, आम्रपाली दुबे ने भी कहा कि बिग बॉस के मेकर्स टीवी स्टार्स का पक्ष ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह अनफेयर है. अगर आपको टीवी स्टार्स के लिए ही सब कुछ करना है, तो इसे बिग बॉस मत कहिए, ITA अवॉर्ड कहिए. अगर यह शो इतना फ्रेंडली है, तो दूसरे जॉनर के लोगों को बुलाते ही क्यों हैं? हम शो में अपनी सच्ची भावनाएं सामने रख रहे हैं.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Salman Khan Fees: ‘बिग बॉस 20’ के लिए सलमान खान की फीस में भारी उतार-चढ़ाव, सीधे 170 करोड़ों की हुई कटौती, जानें क्यों?