Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव पर है. हाल ही में बीबी हाउस में मीडिया सेशन हुआ, जिसमें पत्रकारों ने सभी घरवारों से तीखे सवाल किए. शो के आखिरी दिनों में भी घरवाले आपस में लड़ते और झगड़ते दिखाई दे रहे हैं. बीते दिन जहां प्रणित मोरे और तान्या मित्तल के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. वहीं, शो के नए प्रोमो में प्रतिण मोरे एक फीमेल कंटेस्टेंट को 'लात' दिखाते और तू-तू मैं-मैं करते दिखाई दिए हैं. चलिए पूरा मामला समझते हैं.

मस्ती करते-करते हुई लड़ाई

मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए नए प्रोमो में प्रणित मोरे और मालती मस्ती करते-करते एक-दूसरे से लड़ाई कर बैठते हैं. प्रोमो में दिखाया गया है कि मालती चाहर, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना किचन में खाना बनाते हुए आपस में मस्ती कर रहे हैं. इस दौरान प्रणित अपने हाथों से मालती के सिर पर टेप करते हैं. इसके बाद मालती भी उसी मस्ती में प्रणित को हलका सा मारती है, जिसके बाद प्रणित मजाक में मारने वाले एक्शन में अपने पैर चलाते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘डार्लिंग हर बार…’, शादी में दुल्हन ने Shah Rukh Khan से की ‘जुबान केसरी’ कहने की डिमांड, किंग खान ने ऐसे बंद की बोलती

प्रणित पर भड़कीं मालती

प्रणित के ऐसा करने पर मालती भड़क जाती हैं. हालांकि, मालती को प्रणित की लात लगती नहीं है, लेकिन फिर भी मालती गुस्सा करते हुए कहती है, 'ऐसे करता है क्या कोई?' इस पर प्रणित अपनी गलती मानते हुए मालती से माफी मांगते हैं और कहते हैं, 'सॉरी यार, गलती से हो गया.' इस पर मालती ने प्रणित को इडियट कहा और बोली, 'ये दिखता नहीं है कि सामने एक लड़की है?' इसके बाद प्रणित भी गुस्से में कहते हैं, 'इसमें लड़की और लड़के वाली बात कहां से आ गई?'

---विज्ञापन---

मिक-वीक एविक्शन की झलक

इसके बाद प्रोमो में मिक-वीक एविक्शन की झलक देखने को मिली. यहां एक टास्क करवाया गया जहां सभी कंटेस्टेंट को अपनी फोटो आग के कुएं में डालनी होती है और फोटो पर लाल धुआं निकलेगा. वह कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मिड-वीक एविक्शन में मालती चाहर घर से बाहर होंगी.

---विज्ञापन---