Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: फिनाले से पहले कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! शो को मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो के फिनाले में भी अब ज्यादा समय नहीं रहा है. ऐसे में हर कोई शो के फिनाले को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहा है. इस बीच सलमान के शो में मीड़ वीक एविक्शन हुआ है.

Bigg Boss 19 Malti Chahar Eliminated

Bigg Boss 19: सलमान खान का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले के बेहद करीब आ गया है. शो के फिनाले में अब बस पांच दिन का समय रह गया है. ऐसे में हर कोई इसके ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, लेकिन इस बीच अब शो से जुड़ा एक बड़ा और लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. शो में मीड़ वीक एविक्शन की जानकारी आई है.

दरअसल, बिग बॉस 19 में अभी छह कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं. अब इंटरनेट पर कई पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के शो में मीड़ वीक एविक्शन हुआ है यानी अब शो में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स रह गए हैं और शो के इसके इस सीजन के टॉप पांच फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के शो बिग बॉस में मीड़ वीक एविक्शन हुआ है, जिसमें मालती चाहर को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इसको लेकर इंटरनेट पर कई पोस्ट शेयर किए गए हैं. हालांकि, अभी शो की ओर से इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.

मालती अगर सच में शो से बाहर हो गई हैं, तो फिर शो में सिर्फ टॉप पांच कंटेस्टेंट्स रह गए हैं, जिसमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट हैं. मालती के बाहर होते ही शो को उसके टॉप पांच घरवाले मिल गए हैं. इसके अलावा अगर शो के फिनाले की बात करें तो सलमान खान के शो के फिनाले में अब ज्यादा टाइम नहीं है.

बिग बॉस 19 फिनाले

बिग बॉस 19 के फिनाले की अगर बात करें तो सलमान खान के शो का फिनाले इसी संडे यानी 7 दिसंबर को होने जा रहा है. शो के फिनाले के लिए हर किसी में एक्साइटमेंट देखी जा रही है. देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस के 19वें सीजन का विनर कौन होगा? कौन शो की ट्रॉफी लेकर घर से बाहर जाएगा? अब इसका पता शो के फिनाले में ही लगेगा.

First published on: Dec 02, 2025 08:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.