Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले के बेहद करीब है. शो को लेकर हर रोज नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं. इस बीच अब बिग बॉस 19 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. शो में फिनाले के एक हफ्ते पहले डबल एलिमिनेशन की खबर है. आइए जानते हैं कि कौन-कौन बेघर हुआ है?
Livefeed Updates ने बिग बॉस 19 को लेकर ताजा अपडेट शेयर किया है. बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले इस एक्स पेज ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि शो में डबल एलिमिनेशन हुआ है. पोस्ट में लिखा गया है कि डबल एविक्शन, अशनूर कौर के बाद अब शहबाज भी शो से बाहर हो गए हैं.
Double Eviction
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) November 28, 2025
After #AshnoorKaur, now #ShebaazBadesha has also been eliminated from the Bigg Boss house!! #BiggBoss19 pic.twitter.com/zrPO37BYfT
इस पोस्ट के आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है. फैंस और यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. गौरतलब है कि शो के फिनाले में सिर्फ पांच लोग ही जाएंगे, ऐसे में हर कोई बेहद संभलकर इस गेम को खेल रहा है. इस वक्त शो के घर में 8 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं. ऐसे में अगर इन दोनों के बाहर होने की पुष्टि होती है, तो घर में सिर्फ 6 लोग बचते हैं.
बता दें कि अभी बिग बॉस 19 की ओर से इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. ऐसे में देखने वाली होगी कि क्या सच में अशनूर और शहबाज घर से बेघर हुए हैं या नहीं. इसका पता शो के आने वाले एपिसोड में लगेगा. कुछ लोग जहां अशनूर और शहबाज के बेघर होने से खुश हो रहे हैं, तो कुछ लोगों का मायूस वाला भी रिएक्शन है. अब देखने वाली बात होगी कि शो में आगे क्या होगा?
बताते चलें कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है. शो के फिनाले के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड है. देखने वाली बात होगी कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन लेकर घर से बाहर आता है?