Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 के लिए अप्रोच हुए 2 नए चेहरे, एक ने ब्रेकअप से लूटी थी लाइमलाइट

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के लिए दो नए चेहरों को अप्रोच किया गया है। एक सेलिब्रिटी एक्ट्रेस है तो दूसरी रियलिटी शो की स्टार है। आइए जानते हैं दोनों के बारे में...

---विज्ञापन---

bigg boss 19
Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19 Update: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाला है। शो के ऑफिशियल प्रोमो के साथ रिलीज डेट पहले ही अनाउंस हो चुकी है। थीम पर भी अपडेट आ चुका है। अब फैंस कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक अपडेट आया है कि बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने दो नए सेलेब्स को अप्रोच किया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह दोनों ही चेहरे सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं।

स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट को किया अप्रोच

बिग बॉस 19 से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स देने वाले इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ताजा खबर ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के मुताबिक, मेकर्स ने खनक वाघनानी को सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया है। खनक को सनी लियोनी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 15 से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वह अपने ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। ब्रेकअप के चलते उन्हें काफी ट्रोल भी किया भी किया गया था। पोस्ट में कहा गया है कि खनक वाघनानी बिग बॉस 19 में दिखाई दे सकती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 से पहले अग्निपरीक्षा देंगे कंटेस्टेंट्स, प्रीमियर से पहले मिलेगा खास सरप्राइज

---विज्ञापन---

इस एक्ट्रेस को मिला ऑफर

बिग बॉस ताजा खबर ने एक अन्य पोस्ट में कहा है कि पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन में बना शो ‘दिल से रफू’ की एक्ट्रेस कीर्ति चौधरी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। दोनों के बीच फाइनल बातचीत चल रही है। पोस्ट में आगे कहा गया है कि कीर्ति चौधरी अपनी बोल्ड अदाओं और कॉन्फिडेंट वाइब के लिए चर्चा में रहती हैं। अगर वह सलमान खान के शो का हिस्सा बनीं तो एक निडर चेहरा साबित हो सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है।

---विज्ञापन---

प्रीमियर से पहले होगी अग्निपरीक्षा

बीते दिनों एक अपडेट में कहा गया था कि बिग बॉस 19 के प्रीमियर से पहले घर में आने वाले कंटेस्टेंट्स को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ेगा। 24 अगस्त से बिग बॉस 19 जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू हो रहा है। 23 अगस्त को एक स्पेशल एपिसोड होगा जिसे अग्निपरीक्षा एपिसोड नाम दिया गया है।

First published on: Aug 03, 2025 11:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola