---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 के इस सीजन के लिए कितनी फीस ले रहे सलमान खान?  जान हो जाएंगे हैरान

Bigg Boss 18 Salman Khan Fees: बिग बॉस 18 का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। लेकिन इससे पहले हम ये जान लेते हैं कि शो की मेजबानी कर रहे सलमान खान इस सीजन के लिए मेकर्स से कितनी फीस वसूल रहे हैं...

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Salman Khan Fees: सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) अब शुरू ही होने वाला है। कुछ घंटों का इंतजार और धमाल मचाने आ जाएंगे भाई जान। हालांकि अभी तक शो से रिलेटेड कई सारी खबरें सामने आ चुकी हैं, जैसे होस्ट का नाम, कंटेस्टेंट की लिस्ट और घर के अंदर की कुछ फोटो भी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो को होस्ट कर रहे सलमान खान की फीस कितनी है? अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं लेकिन ये बात तो तय है कि रकम जान आपको झटका तो जरूर लगेगा। यकीन नहीं होता तो चलिए जान ही लेते हैं सलमान खान की फीस।

सलमान खान बिग बॉस 18 के लिए वसूल रहे कितनी फीस

शो में कंटेस्टेंट का रोल तो अहम होता ही है। लेकिन होस्ट के बिना को आप शो की कल्पना भी नहीं कर सकते। बात बिग बॉस की हो तो होस्ट के रूप में सबसे पहला नाम जेहन में सलमान खान का ही आता है। उन्होंने बेशक बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट नहीं किया, लेकिन उनकी कमी तो जरूर खली। लेकिन क्या आपको पता है कि भाईजान एक सीजन के लिए कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान 250 करोड़ के करीब फीस वसूल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के प्रीमियर पर ही आमने-सामने हुए 2 कंटेस्टेंट, स्टेज पर हुई तू तू मैं मैं!

एक महीने के लिए कितनी

हमने कहा था न कि आपको फीस जान झटका तो जरूर लगेगा। अब ये भी जान लो की 250 करोड़ पूरे सीजन की फीस है। अगर टुकड़ों में देखें तो एक महीने की फीस करीब 60 करोड़ बैठेगी। अब ये भी कोई छोटी रकम तो है नहीं। इतने पैसे कमाने के लिए तो आम इंसान को सालों लग जाते हैं। लेकिन भाईजान को देखिए एक महीने में वो मेजबानी कर इतनी मोटी रकम अपने खाते में जमा कर रहे हैं।

पहले सलमान खान कर रहे थे मना

हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब कहा जा रहा था कि सलमान खान इस बार बिग बॉस सीजन 18 को होस्ट नहीं करने वाले हैं। इसके पीछे की वजह बताई जा रही थी भाईजान की हेल्थ। दरअसल कथित तौर पर उनकी पसलियों में चोट लग गई थी, जिस वजह से वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें दिखाया जा रहा था कि एक्टर किसी स्कूल के फंक्शन में गए हैं और उन्हें बैठने में भी दिक्कत हो रही है। हालांकि अब सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है कि वो ही इस बार शो की मेजबानी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 18: आखिरी पलों में इस कंटेस्टेंट ने मारी पलटी, शो को दिखाया ठेंगा

First published on: Oct 06, 2024 06:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.