TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bigg Boss 16 Updates: अंकित गुप्ता बने घर के नए कप्तान, नए टास्क में प्रियंका ने काटा बवाल

Bigg Boss 16 Updates: ‘बिग-बॉस-16’ (Bigg Boss 16) में काफी दिनों से कप्तान बनने के लिए घर में लड़ाई देखने को मिल रही थी। हर कोई इस शो को जितने के लिए अपनी जान लगा रहा है और घर का कप्तान बनने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। वहीं अब इस घर के नए […]

Bigg Boss 16 Updates
Bigg Boss 16 Updates: 'बिग-बॉस-16' (Bigg Boss 16) में काफी दिनों से कप्तान बनने के लिए घर में लड़ाई देखने को मिल रही थी। हर कोई इस शो को जितने के लिए अपनी जान लगा रहा है और घर का कप्तान बनने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। वहीं अब इस घर के नए कप्तान का ऐलान हो गया है। 'बिग-बॉस-16' का नया वीडियो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि अंकित गुप्ता घर के नए कप्तान (Ankit Gupta Captain) बन गए है।

अंकित गुप्ता बने नए कप्तान

'बिग-बॉस-16' (Bigg Boss 16) के नए वीडियो को कलर्स टीवी (Colors TV) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकित गुप्ता घर के नए कप्तान बन गए हैं और घर में एक नया टास्क हो रहा है। इस टास्क में प्रियंका (Priyanka) पर जमकर वार हो रहा है। वीडियो में आप निमृत (Nimrit) को कहते हुए सुन सकते है कि, हम सच्चाई की मूरत है। हम हमेशा फेयर रहते हैं।' वहीं इस वीडियो के आखिरी में अंकित और प्रियंका की भी लड़ाई देखने को मिल रही है, जिसे देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। और पढ़िएBigg Boss 16 के फिनाले से पहले चमकी प्रियंका चौधरी-अर्चना गौतम की किस्मत, इस शो का मिला ऑफर

टास्क में अंकित ने प्रियंका को लताड़ा 

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के कप्तान बनते ही घर में घमासान मच रहा है। सभी कैदी बने हुए है और टास्क कर रहे हैं लेकिन आखिरी में अंकित गुप्ता का गुस्सा फूट जाता है और वो प्रियंका से कहते हैं कि, 'तुम चुप होगी तभी कुछ बोलूंगा ना'। फैंस वीडियो को देखकर कह रहे हैं, निमृत को प्रियंका दिखती है सिर्फ। कई यूजर्स प्रियंका का सपोर्ट कर रहे है लेकिन देखना होगा कि इस गेम को कौन जीतता है। और पढ़िएHina Khan Breakup: हिना खान को मिला प्यार में धोखा, पोस्ट देखकर फैंस परेशान

क्या होगा प्रियंका का रिएक्शन

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और प्रियंका (Priyanka) की लड़ाई का क्या असर होगा, ये देखने वाला होगा, क्योंकि दोनों के बीच प्यार और लड़ाई जमकर देखने को मिली है। वहीं इस बार प्रियंका क्या कदम उठाएंगी और अंकित क्या फैसला लेंगे इसके लिए आप देखते रहे 'बिग-बॉस' हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे। शनिवार और रविवार रात 9 बजे। वूट (Voot) पर आप कभी भी देख सकते हैं। यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.