Archana Gautam Mother Hospitalized: ‘बिग बॉस 16’ फेम अर्चना गौतम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस इस समय मुश्किल की घड़ी में हैं। अर्चना की मां की तबीयत काफी खराब हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुई अर्चना की मां
इस बात की जानकारी खुद अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने फैंस से उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील भी की है।अर्चना ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनकी मां की हालत बेहद खराब लग रही है। तस्वीर में उनकी मां की आंखें बंद हैं। फोटो साझा करते हुए ने लिखा, ‘जल्दी से ठीक हो जाओ मम्मी प्लीज। मैं आपका इंतजार कर रही हूं।’
अर्चना ने साझा किया मां का हेल्थ अपडेट
वहीं, कुछ देर बाद अर्चना ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने मां का हेल्थ अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया है कि अब उनकी मां को होश आ गया है। अर्चना ने लिखा, ‘सबके प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया। अब मेरी मम्मी को होश आ गया है और वे एक हफ्ते के अंदर ठीक भी हो जाएंगी।’
यह भी पढ़ें- बिग बॉस के इस पॉपुलर विनर का यूट्यूब अकाउंट हुआ हैक, फैंस से लगाई सब्र रखने की गुहार
बिग बॉस 16 से मिली अर्चाना गौतम को पहचान
अर्चना गौतम को टीवी के सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस 16’ से घर-घर में पहचान मिली थी। शो में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वो रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का भी हिस्सा रहीं। अर्चना कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।