Asif Sheikh and Salman Khan’s Connection: टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ इन दिनों अपने दूसरे सीजन और फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है. वैसे ‘भाभीजी घर पर हैं’ के सभी कास्ट बहुत पॉपुलर हैं, लेकिन शो के ‘विभूति नरायण मिश्रा’ की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. शो में ये किरदार एक्टर आसिफ शेख निभा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आसिफ शेख का सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक खास रिश्ता है जिसके बारे में खुद एक्टर ने खुलासा किया है?
आसिफ शेख और सलमान खान का रिश्ता
आसिफ शेख की ‘भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म के आने के बाद आसिफ शेख एक बार फिर चर्चा में आ गया हैं. हाल ही में आसिफ शेख और सलमान खान का एक पुराना रिश्ता भी सामने आया है. बता दें कि आसिफ शेख और सलमान खान एक दूसरे को 1980 के दशक से जानते हैं. आसिफ शेख ने पहले भी कई बार सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की है.
सलमान ने की आसिफ की मदद
एक इंटरव्यू के दौरान आसिफ शेख ने बताया कि सलमान के साथ उनकी दोस्ती ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से है, जहां सलमान का करियर तेजी से आगे बढ़ गया. वहीं, आसिफ को उस दौर में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. इंटरव्यू में आसिफ शेख ने बताया कि सलमान ने उनके करियर के मुश्किल दौर में उनका बहुत साथ दिया. सलमान ने उन्हें काम की कमी होने पर फिल्मों में काम दिलाने में मदद की. हालांकि अब दोनों बहुत ही मिलते हैं, लेकिन इसके बाद भी उनका रिश्ता पहले जैसा ही बना हुआ है.
एक ही शो में निभाए 350 से ज्यादा किरदार
आसिफ शेख ने सलमान के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘करण अर्जुन’, ‘औज़ार’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘बंधन’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘शादी करके फंस गया यार’, ‘भारत’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ शामिल भी हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आसिफ शेख ने सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ में 350 से ज्यादा अलग-अलग किरदार निभाए हैं.