बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट बसीर अली ऐसे तो किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि वह हाल ही में एक लड़ाई को लेकर खबरों में छा गए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर बसीर अली का मुंबई में एक पार्टी के बाहर हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रिंस नरूला की आयोजित पार्टी में शामिल होने के बाद का है. इस पार्टी में शिव ठाकरे, रफ्तार और स्प्लिट्सविला के भी कई कंटेस्टेंट शामिल हुए थे.

बसीर ने गुस्से में पकड़ी पपराजी की गर्दन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बसीर की एक पपराजी के साथ तीखी बहस होती है. इस बहस के बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो जाती है. इतना ही ही नहीं वीडियो में देखा गया कि बसीर उस फोटोग्राफर की गर्दन पकड़कर उसे पीटने लगते हैं. बसीर इस दौरान काफी गुस्से में नजर आते हैं. हालांकि इस दौरान वहां मौजूद लोग उनका बीच-बचाव करते हैं. लेकिन फिर भी बसीर शांत नहीं होते और वो गुस्से में चिल्लाते हुए नजर आते हैं.

---विज्ञापन---

Baseer Gets Into a Late Night Brawl with a Cameraman
by u/CommonGene1581 in biggboss

लोगों ने किए वीडियो पर कमेंट

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी कमेंट करते हुए दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "पैप्स बहुत ही घटिया हैं और वे हमेशा सबसे भद्दे कमेंट करते हैं, खासकर महिलाओं पर. बसीर को मेरा पूरा सम्मान. दूसरे ने लिखा, " अगर यह पोस्ट सच है तो बसीर को अपनी महिला सहकर्मियों/दोस्तों के सामने खड़े होने के लिए बधाई और प्रिंस नरूला जैसे लोगों पर धिक्कार है, जो वर्चुअल लाइफ में खुद को ही मान दिखाते हैं.अगर कोई (शायद बसीर या लड़कियां) इंस्टाग्राम पर इस घटना का ब्यौरा पोस्ट कर दे तो बहुत अच्छा होगा.

---विज्ञापन---

जानें क्यों बसीर ने पकड़ी पपराजी की गर्दन

खबरों के मुताबिक मामला तब शुरू हुआ जब पपराजी ने कथित तौर पर दीप्तांशु सैनी, सौंदर्या शेट्टी, जलक गोहिल और कायरा समेत कुछ महिलाओं पर अनुचित और अश्लील कमेंट किया. जिसकी वजह से वो असहज हो गई थीं. बताया जा रहा है कि महिलाओं ने बसीर को इस कमेंट के बारे में बताया, जिसके बाद वह उनके आस पास ही रहे. इसके बावजूद कैमरामैन ने कथित तौर पर उन्हें कमेंट करना जारी रखा और इससे पार्टी में तनाव बढ़ गया. जिसके बाद जब बसीर अपनी कार की ओर जा रहे थे, तो पपराजी ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया, जिसके कारण दोनों के बीच हाथापाई हुई. वहीं, बसीर ने अभी तक इस वायरल वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस है ये हसीना, सिर्फ एक शर्त से तोड़ी सगाई, 43 की उम्र में भी कुंवारी; अब जुड़ रहा इस राजनेता से नाम

---विज्ञापन---