Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अपूर्वा मुखीजा को लेकर फिर हुआ विवाद, Ex ने लगाया धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप

Apoorva Mukhija News: इंडियाज गॉट टैलेंट विवाद से फेमस हुई यूट्यूबर अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर से विवादों में हैं। इस बार अपूर्वा मुखीजा अपने एक्स बॉयफ्रेंड की वजह से विवादों में हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

Apoorva Mukhija News_

Apoorva Mukhija News: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद से चर्चा में आई यूट्यूबर अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार अपूर्वा मुखीजा अपने एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया की वजह से चर्चा में हैं या यूं कहिए कि विवादों में हैं। दरअसल, उत्सव दहिया ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर अपूर्वा मुखीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अपूर्वा ने धोखा दिया है और धमकी दी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अपूर्वा मुखीजा ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। चलिए जानते हैं कि उत्सव दहिया ने अपनी इस पोस्ट में क्या कुछ लिखा है।

मैंने अपूर्वा को फंसाया

करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में साथ नजर आए उत्सव दहिया और अपूर्वा को लेकर कई लिंक की खबरें चली थीं। शो के खत्म होने के कुछ समय बाद सूफी ने ऐलान किया कि अब वह अपूर्वा के साथ नहीं हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने सूफी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब उन्होंने इस मामले पर एक रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अब और झूठ नहीं… बहुत से लोग बोल रहे हैं कि मैंने अपूर्वा को फंसाया और फिर उसे छोड़ दिया।

---विज्ञापन---

अपूर्वा ने नहीं किया रिएक्ट

उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने कभी अपूर्वा के साथ किसी प्रोजेक्ट में पर्सनली काम नहीं किया है। वह सिर्फ बार यूट्यूब वीडियो में नजर आए थे, जो पूरी तरह से उसका कंटेंट पीस था। रही बात अपूर्वा को फंसाने और उसकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने की, तो बता दूं हम एक-दूसरे को जाने बिना एक ही शो में थे। इसलिए मुझे उसकी पॉपुलैरिटी की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, अपूर्वा ने उत्सव दहिया के पोस्ट पर अभी तक कोई रिएक्ट नहीं किया है।

यह भी पढे़ं: Elvish Yadav का घर पर हुई फायरिंग पर आया पहला रिएक्शन, बताया कैसा है फैमिली का हाल?

---विज्ञापन---

एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाया आरोप

इस बीच अपूर्वा के एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाया। उत्सव ने एक गाना गाया, जिसमें उन्होंने अपूर्वा पर धोखा देने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी बताया कि वह कंटेंट के लिए फिर से साथ आना चाहती थीं। बता दें कि अपूर्वा और उत्सव ने इस साल जनवरी में अपने ब्रेकअप की घोषणा की थी।

First published on: Aug 18, 2025 02:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola