मुंबई की फिल्म सिटी में टीवी शो अनुपमा के सेट पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लगी है। इस भयंकर हादसे ने सभी को चौंका दिया है और आप-पास अफरातफरी मच गई। इसके साथ शो की टीम को चौंका दिया बल्कि इंडस्ट्री में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया कि जब यह घटना हुई, तब सेट पर शूटिंग की तैयारी हो रही थी और कलाकारों की एंट्री अभी नहीं हुई थी। इस बारे में जब शो के लीड एक्टर शिवम खजूरिया से पूछा गया तो वह इस घटना से अंजान थे। इसके साथ ही इस घटना के बारे में बात करते हुए AICWA अध्यक्ष ने बताया कि यह सब मिली भगत है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा और क्या है पूरा मामला...
शिवम खजूरिया को नहीं थी जानकारी
शो अनुपमा में 'प्रेम' का किरदार निभा रहे शिवम खजूरिया से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी तक नहीं थी। जूम/टेली टॉक इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा, "क्या? मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। आज मेरी छुट्टी है। मुझे उम्मीद है कि आग की वजह से कोई घायल नहीं हुआ होगा। मैं जल्द ही टीम से कॉन्टैक्ट करूंगा।"
AICWA अध्यक्ष ने घटना पर बात करते हुए लगाया बड़ा आरोप
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने घटना की कड़ी निंदा की है। इसके साथ उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि, "यह आग कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि सबकी मिलीभगत का नतीजा है, चाहे वह निर्माता हों, चैनल के लोग हों या फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक और श्रम आयुक्त।" उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी में आग लगना किसी बड़ी साजिश की तरफ ही इशारा करता है। इस मामले में सुरक्षा जांच को ढ़ंग से जांच करनी चाहिए। अब इस भीषड़ घटना पर अध्यक्ष का बयान काफी वायरल हो रहा है।
सुरेश गुप्ता ने बताया कि फायर ब्रिगेड एक घंटे की देरी से पहुंची उन्होंने कहा, "सुबह 5 बजे मजदूरों ने मुझे फोन किया कि आग लग गई है। उस वक्त शूटिंग की तैयारियां चल रही थीं। मजदूर जैसे-तैसे बाहर भागे। फायर ब्रिगेड को आने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया।" उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग भी की है।
यह भी पढ़ें: Sonakshi- Zaheer Wedding Anniversary: सोनाक्षी सिन्हा ने लुटाया जहीर पर प्यार, बताया ’23 जून’ के पीछे का राज
कैसी है अनुपमा की टीम की हालत
फिलहाल शो के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि आग से सेट को भारी नुकसान पहुंचा है। राजन शाही के प्रोडक्शन में बन रहे इस शो में रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय, शिवम खजूरिया, अलका कौशल, राहिल आजम जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: Anupamaa के सेट पर लगी भीषण आग, मौके पर पुहंची दमकल की 5 गाड़ियां
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.