Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Ankita Lokhande? ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के प्रोमो में हुआ खुलासा

अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल लाफ्टर शेफ्स 2 का एक प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात करती हुए नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

Ankita Lokhande
Ankita Lokhande

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का बयान काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस की बातों से उनके फैंस काफी खुश और हैरान भी हैं। दरअसल अंकिता प्रोमो में खुद को प्रेग्नेंट बता रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने शुरू हो चुके हैं कि वह सच में प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुए है।

शो में अंकिता ने क्या बोला? 

अंकिता लोखंडे को ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के लेटेस्ट प्रोमो में “मैं प्रेग्नेंट हूं” कहते हुए सुना गया। दरअसल, कृष्णा अभिषेक जब उनके हाथ से एक कोई चीज छीनकर भागने की कोशिश की, तो उसी दौरान एक्ट्रेस उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं लेकिन वह थक जाती हैं और यह बात कह देती हैं। इस पर कृष्णा भी मजाक में कहते हैं, “ये लल्ला होगा।” दोनों की ये बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

करण कुंद्रा ने ऐसा क्या पूछा जो शर्मा गईं अंकिता?

अंकिता लोखंडे के मुंह से ये शब्द सुनकर करण कुंद्रा चौंकते हैं और पूछते हैं कि क्या वह सच में प्रेग्नेंट हैं? इस पर अंकिता कोई जवाब नहीं देतीं बल्कि शर्मा जाती हैं। यही उनकी चुप्पी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। उन दोनों का रिएक्शन भी काफी वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फैंस ने किया रिएक्ट

प्रोमो वायरल होने के बाद नेटिजेंस ने जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “सबसे प्यारी खबर सुनी आज! अगर सच है तो बहुत बहुत बधाई।” वहीं एक अन्य ने कहा, “अंकिता हर शो में एक बार प्रेग्नेंट हो जाती हैं… बस प्रोमो हिट करवाने के लिए।”

अभी तक नहीं आई कोई आधिकारिक पुष्टि

बता दें कि अब तक न तो अंकिता लोखंडे और न ही उनके पति विक्की जैन ने इस बात की कोई पुष्टि की है। दोनों की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी और तब से ही फैंस उनके फैमिली प्लानिंग को लेकर एक्साइटेड रहते हैं। दोनों की अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Lea Massari Passes Away: दिग्गज एक्ट्रेस का 91 की उम्र में निधन, हॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम

कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं कपल

अंकिता और विक्की इससे पहले बिग बॉस 17 और स्मार्ट जोड़ी जैसे रियलिटी शोज में साथ नजर आ चुके हैं। लाफ्टर शेफ्स 2 में भी उनकी केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Arjun Kapoor Birthday Special: ‘इश्कजादे’ से चमके एक्टर, फिर डगमगाया करियर! नेटवर्थ कर देगी हैरान

First published on: Jun 26, 2025 11:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola