Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

डिवोर्स रूमर्स के बीच Aishwarya Sharma ने जारी किया बयान, बोलीं- ‘शोर नहीं गरिमा को चुना…’

Aishwarya Sharma:'शो गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी को 3 साल हो चुके हैं। मगर पिछले कुछ समय से नील और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं और इस बीच अब एक्ट्रेस की नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो चुप हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि वो वीक हैं। बस उन्होंने शोर की बजाय गरिमा को चुना है।

---विज्ञापन---

Aishwarya Sharma
ऐश्वर्या शर्मा (Image Credit: Instagram)

Aishwarya Sharma: ‘बिग बॉस 17’ और ‘शो गुम है किसी के प्यार में’ फेम कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पिछले काफी समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में बने हैं। नील और ऐश्वर्या को लेकर ऐसी खबरें फैल रही हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें आ गई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अलग होने जा रहे हैं और काफी समय से दोनों ने साथ में कोई पोस्ट भी शेयर नहीं की है। ऐसे में लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, इस बीच अब एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर दिया है। उनका कहना है कि उनके नाम का इस्तेमाल झूठी और गलत खबरों को फैलाने के लिए न करें, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने शोर की बजाय अपनी गरिमा को चुना है, जिसके लिए वो चुप हैं।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने एक्स बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे पर किया ये काम, देख चौंके फैंस

---विज्ञापन---

ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर किया नया पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने 26 जून को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने उनको लेकर फैल रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने जो नोट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं लंबे समय से चुप हूं। इसलिए नहीं कि मैं कमजोर हूं, बल्कि इसलिए कि मैं अपनी शांति को बचा रही हूं। लेकिन जिस तरह से आप में से कुछ लोग ऐसी बातें लिखते रहते हैं जो मैंने कभी नहीं कही, ऐसी कहानियां गढ़ते हैं जिनका मैंने कभी सपोर्ट नहीं किया, और बिना सबूतों या जवाबदेही के अपने प्रमोशन के लिए मेरे नाम का यूज करते हैं, वो बेहद दर्दनाक है। मैं साफ कर दूं: मैंने कोई इंटरव्यू , बयान या रिकॉर्डिंग नहीं दी है।’

रूमर्स पर ऐश्वर्या ने तोड़ी चुप्पी

नील भट्ट और उनके डिवोर्स रूमर्स काफी टाइम से फैल रहे हैं और इन पर बोलते हुए ऐश्वर्या ने आगे लिखा,’अगर आपके पास कोई वास्तविक सबूत है, तो कोई मैसेज, ऑडियो या वीडियो जिसमें मैंने ये बातें कही हों, उसे दिखाएं। अगर नहीं, तो मेरे नाम पर खबरें फैलाना बंद करें। मेरी लाइफ आपका कंटेंट नहीं है। मेरी चुप्पी को आपकी परमिशन की जरूरत नहीं है। प्लीज याद रखें: सिर्फ इसलिए कि कोई चुप है, इसका मतलब यह नहीं है कि उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इसका मतलब है कि वो शोर के बजाय गरिमा को चुन रहा है।’

---विज्ञापन---

बिग बॉस 17 में होती थी लड़ाइयां 

स्टारप्लस के सीरियल ‘शो गुम है किसी के प्यार में’ में नील और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात हुई थी, इसी शो से इन दोनों की दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार बदल गई। ‘शो गुम है किसी के प्यार में’ में देवर-भाभी का रोल निभाने वाले नील और ऐश्वर्या ने एक साल बाद ही शादी कर ली थी। उसके बाद ये जोड़ी बिग बॉस 17 में नजर आई, जहां ऐश्वर्या को कई बार नील पर गुस्सा करते और उन पर भड़कते देखा गया था। लेकिन हर बार नील उनको प्यार से मना लेते थे, जब से दोनों शो से बाहर आए हैं, तभी से इनके डिवोर्स रूमर्स अक्सर ही गॉसिप गलियारों में देखने को मिलते हैं। इससे पहले भी ऐश्वर्या इन खबरों पर खारिज कर चुकी हैं और अब फिर उन्होंने गलत खबरें फैलने से मना किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘डरते किसी से नहीं…’ Sardar Ji 3 विवाद के बीच बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2025 03:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola