Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

‘क्या Mahesh Bhatt ने आपके शरीर का इस्तेमाल किया?’ यूजर के इस सवाल का Pooja Bhatt ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Pooja Bhatt Reacts On Troll Question: बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में आई पूजा भट्ट ने एक ट्रोलर को ऐसा जवाब दिया की उसका मुंह बंद हो गया।

Pooja Bhatt Reacts On Troll Question: एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT) में सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि जीत का खिताब उनके सिर नहीं सजा लेकिन वो सुर्खियों में छा गईं। अब शो के बाद भी सभी कंटेस्टेंट लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं और किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में आ रहे हैं।

अब हाल ही में पूजा भट्ट फिर से खबरों में छा गई हैं। दरअसल इस बार एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ चिट-चैट करती नजर आईं। इस दौरान किसी ने उनसे कुछ ऐसा पूछ लिया कि पूजा आग बबूला हो गईं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा!

यह भी पढ़ें: Mandira Bedi को फिर मिला नया प्यार? बेस्ट फ्रेंड को कर रही है डेट!

यूजर ने पिता के लिए कह दिया कुछ ऐसा  (Pooja Bhatt Reacts On Troll Question)

बिग बॉस ओटीटी 2 से एक बार फिर से चर्चाओं में आई पूजा भट्ट रियलिटी शो के बाद अपनी लाइफ में खुश हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर चिट-चैट किया। इसमें एक यूजर ने उनके पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के लिए लिख दिया कि- ‘तुम्हारे पिता बिल्कुल नग्न परवीन बाबी की कहानियां सुना रहे हैं, जो अंधेरी रात में उनके पीछे भागती थी। उनके अहंकार को खुश करने के लिए।

Pooja Bhatt

क्या आप निश्चित हैं कि महेश भट्ट ने कभी भी अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए आपके शरीर का इस्तेमाल नहीं किया। हे भगवान, कैसी विडंबना है। लोग।” अपने अहं और ताकत को खुश करने के लिए किसी की मासूम भावनाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। और फिर खुद को ईश्वर का पुत्र कहते हुए स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं।’

पूजा भट्ट ने दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब

एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो कभी भी कुछ कहने से डरती नहीं हैं और अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से सबके सामने रखती हैं। अब चिट-चैट में जब एक यूजर ने उनके पिता को ट्रोल किया तो एक्ट्रेस ने भी बिना डरे बेबाकी के साथ जवाब देते हुए लिखा- ‘भगवान आपको आशीर्वाद दें और आपको उस अंधी नफरत से बचाएं जो आप उगलना चाहते हैं। आपको शुभकामनाएं।’

पूजा के इस जवाब की फैंस ने की सराहना  (Pooja Bhatt Reacts On Troll Question)

एक्ट्रेस के इस कमेंट पर फैंस ने रिप्लाई करते हुए लिखा- एक यूजर ने लिखा, ‘लोगों के दिमाग में भले ही कितनी भी गंदगी भरी हो, लेकिन आपने सभी को बेहद शालीनता से जवाब दिया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पूजा आपका यह अंदाज आपको सबसे अलग बनाता है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘पूजा आप बेस्ट हैं। इसी तरह आगे बढ़ती रहिए।’

Latest

Don't miss

Amitabh Bachchan के खत्म होते करियर का जया बनीं सहारा, 11 फ्लॉप के बाद चमकी किस्मत

Amitabh Bachchan Flop To Hit Career: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सदी का महानायक कहा जाता है। अभिनेता का बहुत जल्द यानी 11 अक्टूबर...

Big B की नातिन Navya ने डेब्यू वॉक से लूटी महफिल, मामी Aishwarya Rai का दिखा अलग स्वैग

Navya Naveli Nanda Debut: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भले...

Nirahua-Amrapali Song Video Viral: आम्रपाली संग निरहुआ ने किया जमकर रोमांस, मिले 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Nirahua-Amrapali Song Video Viral: भोजपुरी गानों ने इन दिनों धूम मचाई हुई है। भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) उर्फ निरहुआ (Nirhua)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here