Bigg Boss 19 Update: टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 टीवी और जियो हॉटस्टार पर 24 अगस्त से लौटने के लिए तैयार है। बीते दिन गुरुवार को मेकर्स ने शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही कंफर्म कर दिया है कि सलमान खान के शो में इस बार घरवालों की सरकार होगी। जैसे-जैसे शो की प्रीमियर डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सेलिब्रिटी के नाम भी आने लगे हैं। इस बीच बिग बॉस 19 के लिए नया नाम रजत टोकस का आ रहा है। ऐसी चर्चा है कि मेकर्स ने रजत को बिग बॉस के इस नए सीजन के लिए अप्रोच किया है।
मेकर्स ने रजत को किया अप्रोच
फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने ‘जोधा अकबर’ फेम एक्टर रजत टोकस को अप्रोच किया है। इससे पहले भी मेकर्स उन्हें पिछले कई सीजन के लिए अप्रोच कर चुके हैं। हालांकि ये क्लियर नहीं हो सका है कि रजत टोकस ने बिग बॉस 19 के लिए हामी भरी है या फिर नहीं। ये तो शो के प्रीमियर पर ही पता चल सकेगा कि रजत टोकस इस शो का हिस्सा बनते हैं या फिर नहीं।
इन शो में आ चुके हैं नजर
बता दें कि रजत टोकस टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें स्टार प्लस के टीवी शो ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ में देखा गया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्हें शो में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा ‘धरम वीर’ और हर्षद चोपड़ा के शो ‘तेरे लिए’ का हिस्सा भी रह चुके हैं। रजत को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी ‘जोधा अकबर’ से मिली है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 पर आया नया अपडेट, इस बार घर के बेडरूम में दिखेगा बड़ा बदलाव
इन 3 को माना जा रहा कंफर्म
बिग बॉस 19 के लिए अभी तक बहुत सारे सेलेब्स को अप्रोच किया जा चुका है। हालांकि कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें कंफर्म बताया जा रहा है। हुनर हाली, धीरज धूपर और फैसल शेख को कंफर्म माना जा रहा है। इसके अलावा अपूर्वा मुखीजा, श्रीराम चंद्रा, नियति फतनानी, अमाल मलिक और सिवेट तोमर के नाम भी कंफर्म लिस्ट में बने हुए हैं।