Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

लाइन लगाकर बिक रही टाटा की यह जानदार ईवी कार, जानें कीमत और फीचर्स

Tata Tiago EV सबसे अधिक डिमांड में है। बीते चार महीने में इस हैचबैक कार के करीब 10 हजार से अधिक यूनिट्स बिक चुके हैं।

Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स की कार इंडियन कार मार्केट में हाई डिमांड पर रहती हैं। इसी कड़ी में मई माह में टाटा की इलेक्टिक कारों की 5,805 यूनिट्स बिकी हैं। इनमें Nexon EV, Tiago EV, Tigor EV शामिल हैं। तीनों कंपनी की हाई रेंज कारें हैं।

10,000 से अधिक यूनिट्स की सेल

इस साल की शुरुआत में Tiago EV लॉन्च की गई थी। जानकारी के अनुसार बीते चार महीने के अंदर इस हैचबैक इलेक्ट्रिक कार की करीब 10,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। मई 2022 में टाटा इलेक्ट्रिक कारों की कुल 3,505 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि अप्रैल 2023 में टाटा मोटर्स ने 6,516 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी। वहीं, अप्रैल 2023 में टाटा मोटर्स ने कुल 73,448 पैसेंजर कारें सेल की थी।

Tata Tiago EV price, Tata Tiago EV  mileage, auto news, ev cars, ev cars under 10 lakhs
फाइल फोटो

कार 57 मिनट में होती है फुल चार्ज

Tata Tiago EV  बाजार में 8.69 लाख से 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में मिलती है। इसमें चार ट्रिम मिलते हैं। यह हैचबैक कार है जो 15A socket charger से करीब छह घंटे में फुल चार्ज होती है। वहीं, डीसी फास्ट चार्जर से यह 57 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

Tata Tiago EV price, Tata Tiago EV  mileage, auto news, ev cars, ev cars under 10 lakhs
फाइल फोटो

240 लीटर का बूट स्पेस

टाटा टियागो ईवी में 19.2 KWh की बैटरी है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 250 km तक चलती है। यह 60.34 से 73.75 Bhp की पावर देती है। इसमें 240 लीटर का बूट स्पेस है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

‘Fukrey 3’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, ‘चूचा’ को बताया फिल्म की जान,  क्रिटिक ने दिए मूवी को इतने स्टार

Fukrey 3 First Review: कॉमेडी का का ओवरडोज लेकर आ रही है 'फुकरे 3' (Fukrey 3), जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here