यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है और इस मूवी में कियारा आडवाणी से लेकर नयनतारा जैसी हसीनाएं नजर आईं. 140 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने वाली टॉक्सिक सिनेमाघरों में बुरी तरह से फ्लॉप रही है. फिल्म को रिलीज के पहले हफ्ते से ही काफी खराब रिस्पॉन्स मिला. वहीं, रिलीज के महज 19 दिन बाद ही फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर अपडेट सामने आ गया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

टॉक्सिक ओटीटी रिलीज

टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर काफी वक्त से खबरें आ रही है. पिछले दिनों फिल्म की ओटीटी डील को लेकर जानकारी सामने आई थी कि इसकी कीमत काफी कम कर दी गई है. वहीं, अब इसकी ओटीटी डिटेल्स भी सामने आई हैं. 123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. मूवी को सभी भाषाओं में ओटीटी पर देख सकेंगे. हालांकि ओटीटी डिटेल्स को लेकर फिलहाल मेकर्स ने कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

टॉक्सिक कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो इसने दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 140 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. वहीं 19 दिनों में फिल्म ने 249.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दुनिया भर में इसकी कमाई 340.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 करोड़ बताया गया था और यह अपनी लागत निकाल पाने में असफल रही है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो यह एक गैंगस्टर ड्रामा है, जो कि गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम रोल में नजर आई हैं. टॉक्सिक केवीएन प्रोडक्शन और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी है.

यह भी पढ़ें- यश की ‘Toxic’ को बड़ा झटका, 7 दिन में ही थिएटर से हटाना पड़ा फिल्म का इंग्लिश वर्जन