टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता बैंडला गणेश की बेटी जननी बैंडला 16 अगस्त को धूमधाम से शादी के बंधन में बंधीं. उन्होंने सूर्या तेजा चिलुकुरी से शादी की. इस शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के साथ-साथ राजनीति से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की. जननी और सूर्या की शादी तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार हुई. वहीं, अब जननी की विदाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में बैंडला गणेश फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए.

बेटी की विदाई पर भावुक हुए पिता

शादी संपन्न होने के बाद जननी की विदाई के समय बैंडला गणेश काफी भावुक हो गए. इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया. बेटी की विदाई के वक्त बैंडला गणेश खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे. जब वह नवविवाहित जोड़े को कार तक छोड़ने जाने लगे, तो उन्होंने बेटी जननी का हाथ थाम लिया. उन्होंने बेटी के हाथ को अपने सीने से लगा लिया और काफी देर तक रोते रहे. वह बेटी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे. वहीं, जननी भी पिता के आंसू पोंछने और उन्हें संभालने की कोशिश करती हुई नजर आईं.

लोगों ने वीडियो पर किए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग भी इस पर अपना रिएक्शन दिया. एक यूजर ने लिखा, "पिता का प्यार." दूसरे ने लिखा, "हर उस माता-पिता के लिए यह समय जरूर आएगा, जिन्होंने अपनी बेटी को प्यार से पाला-पोसा है."

खूबसूरत लुक में नजर आए दुल्हा दुल्हन

शादी के मौके पर जननी ने गोल्डन कलर की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी. इसके साथ उन्होंने खूबसूरत सोने की ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, सूर्या ने हल्के गुलाबी रंग की धोती और कुर्ता पहना था.

शादी में पहुंचे नामी सितारे

बता दें कि जननी और सूर्या की शादी में तमाम जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी पहुंचे. सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. इसके अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम जाने-माने कलाकार भी नजर आए, जिनमें नागा चैतन्य, शोभिता धूलिपाला, पवन कल्याण की पत्नी, नागार्जुन और चिरंजीवी जैसे कलाकार शामिल थे.

यह भी पढ़ें- ‘मैं मरे हुए लोगों का नहीं सोचता…’ श्रीदेवी पर राम गोपाल वर्मा के बयान ने मचाई हलचल