‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. लंबे समय से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है. इतना ही नहीं, फिल्म के टीजर और ट्रेलर में कई इंटीमेट सीन देखने को मिले थे, जिसके कारण फिल्म को लेकर काफी आलोचना भी हुई है. हालांकि, अब एक्टर यश ने लगातार हो रही इन आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी है.
फिल्म में दिखाए गए इंटीमेट सीन
दरअसल, ‘टॉक्सिक’ में पांच एक्ट्रेसेस नजर आई हैं, जिनमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत शामिल हैं. हालांकि, टीजर और ट्रेलर में यश और कियारा आडवाणी के बीच कई इंटीमेट सीन देखने को मिले हैं. इतना ही नहीं, फिल्म के गाने ‘तबाही’ में भी यश कियारा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं. इस गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है.
इंटीमेट सीन पर यश ने किया रिएक्ट
वहीं, एक्टर यश ने लगातार ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन को लेकर हो रही आलोचनाओं पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने ‘आप की अदालत’ में इस पर बात की है. एक्टर ने कहा, “अश्लीलता गलत है. मैंने किस भी नहीं किया है, अगर आपने गौर किया होगा तो.”
फिल्म के शूट पर बोले यश
इसके आगे उन्होंने कहा, “एक लाइन होती है, यह हमें भी पता है. आपको सीन को एस्थेटिक तरीके से शूट करना होता है और बाद में जो सीन आकर्षक लगता है, यही सिनेमा का प्रभाव होता है. वो एक क्रिएटर की आवाज होती है." इस बीच, एक्टर ने यह भी कहा कि फिल्म एक खास मकसद से बनाई गई है और इसमें भावनाओं की अहम भूमिका है. जब दर्शक फिल्म देखेंगे, तो वे एक निर्माता के नजरिए को अच्छे से समझ पाएंगे.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सेंसर बोर्ड ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जो गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस के नारायण और यश के प्रोडक्शन बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई गई है. फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह दुनियाभर में अलग-अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी.
यह भी पढ़ें- ‘देवों के देव..महादेव’ की पार्वती के घर आई लक्ष्मी, दूसरी बार बनी बेटी की मां, दिखाई पहली झलक