अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. वह अक्सर ही अपने काम को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब खबरों में रहती हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने प्यार और शादी को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा है कि फिलहाल उनका शादी का मन नहीं है. एक्ट्रेस का कहना है कि उनका प्यार से भरोसा उठ चुका है. तो चलिए जानते हैं कि वो ऐसा क्यों कह रही हैं.

अक्षरा सिंह को नहीं प्यार पर भरोसा

दरअसल, हाल ही में बिहार तक से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने लोगों के एक्स्ट्रा अफेयर को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि आजकल लोग एक नहीं बल्कि दो-दो रिश्ते एक साथ लेकर चलते हैं, जिसके कारण उन्हें किसी पर भरोसा नहीं होता है. उन्होंने ये भी कहा कि कोई अगर उन्हें एक वाला मिले तो उसके लिए अपनी जिंदगी भी देने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी रिश्ते में सिर्फ प्यार नहीं बल्कि ईमानदारी भी चाहिए.

शादी पर जानें क्या कह गईं अक्षरा सिंह

इस बीच एक्ट्रेस ने शादी को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि वो शादी सिर्फ इसलिए नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उनकी उम्र हो गई है या फिर समाज के मुताबिक वक्त पर शादी कर लेनी चाहिए. एक्ट्रेस ने कहा, "शादी तभी करनी चाहिए जब ऐसा इंसान मिल जाए तो जिंदगी भर आपका हाथ थामकर चले." एक्ट्रेस ने कहा कि एक सही पार्टनर होना बहुत जरूरी है, जो आपकी परवाह करे. जो प्यार के साथ इज्जत भी दे.

इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह से उनकी शादी की प्लानिंग को लेकर भी पूछा गया. उन्होंने कहा, "लड़का ही नहीं मिल रहा है." इसके बाद उन्होंने कहा, "आजकल लोग सिचुएशनशिप और बेंचिंग जैसे रिश्तों में फंसे है." जिसके कारण वह इस पर भरोसा नहीं करती हैं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके साथ भी ऐसा कुछ हो चुका है.

पवन सिंह संग डेटिंग की उड़ी थी खबरें

सभी जानते हैं कि अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ जुड़ता रहा है. दोनों के रिश्ते पर हमेशा ही चर्चा होती रहती हैं. हालांकि कुछ वक्त के बाद दोनों अलग हो गए और पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली थी. जिसके बाद फैंस के लिए भी ये एक बड़ा झटका था. वहीं अक्षरा कथित तौर पर पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद अपने करियर पर फोकस कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- अक्षरा सिंह का बॉसी लुक देख हैरान हुए पिता, भोजपुरी हसीना ने भी यूं दिया रिएक्शन