---विज्ञापन---

Zakir Khan अस्पताल में हुए भर्ती! मरीज के कपड़ों में देख घबराएं फैंस, वीडियो वायरल

Zakir Khan Hospitalized: पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान एक बार फिर से सुर्खियों में छाए गए हैं. दरअसल, जाकिर खान मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं, मरीज के कपड़ों में उनका एक वीडियो सोश माीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जाकिर खान को इस हालात में देखने के बाद उनके फैंस बीच सनसनी फैल गई है. सोशल मीडिया पर जाकिर के फैंस उनकी तबियत को लेकर बहु ही परेशान और घबराएं हुए दिखाई दे रहे हैं.

हाल ही में, जाकिर खान ने हेल्थ इशू का हवाला देते हुए काम और सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें अब एक वीडियो में अस्पताल के बेड पर मरीज के कपड़ों में देखा गया.

दरअसल, हाल ही में कॉमेडियन जाकिर खान के भाई अरबाज खान ने अपना नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें जाकिर खान लीलावती अस्पताल के बेड पर गुलाबी रंग के पेशेंट गाउन में दिखाई दिए, जिससे उनके फैंस और फॉलोअर्स के बीच उनकी हेल्थ को लेकर टेंशन बढ़ गई.

अरबाज के 'रमजान व्लॉग' में जाकिर अस्पताल का गाउन पहने हुए अपने दोस्तों और परिवार के साथ पिछले हफ्ते का भारत और इंग्लैंड का क्रिकेट टी20 वर्ल्डकप का मैच देख रहे हैं.

वीडियो में जब अरबाज ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसा लग रहा है, तो जाकिर ने कहा, 'मैच अभी फंसा हुआ है.' वहीं, जाकिर को अस्पताल में देखकर उनके फैंस घबरा गए और कमेंट में अपनी चिंता जाहिर करने लगे.

जाकिर को अस्पताल में देख एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि 'क्या हुआ जाकिर खान को?' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'आप ठीक हो? ईद से पहले जल्दी ठीक हो जाइए. आपके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहा हूं!!'

वहीं, एक फैन ने तो अरबाज से गुहार लगाते हुए लिखा, 'हर कोई जाकिर भाई के बारे में पूछ रहा है, प्लीज हमें बताएं कि वह कैसे हैं और उनके साथ क्या हुआ है. हम सभी उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए परेशान हैं.'

First published on: Mar 15, 2026 10:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.