Wednesday, 11 March, 2026

---विज्ञापन---

ICU में भर्ती हैं अनुराग डोभाल, सुसाइड की कोशिश के बाद सामने आया हेल्थ अपडेट; मैनेजर ने फैंस से की खास अपील

Anurag Dobhal In ICU: 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनके सुसाइड की कोशिश की खबर सामने आई, जिसके बाद फैंस काफी परेशान हो गए. अब उनके मैनेजर ने सोशल मीडिया के जरिए अनुराग की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

दरअसल, शनिवार रात अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाई-वे पर अपनी फॉर्च्यूनर कार चला रहे थे. बताया जा रहा है, कि उस समय वो सोशल मीडिया पर लाइव भी थे. इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड की कोशिश की. जिसके बाद उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा इतना खतरनाक था, कि उनकी गाड़ी करीब पांच बार पलट गई. एक्सीडेंट के तुरंत बाद अनुराग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई. अब उनके मैनेजर ने यूके राइडर टीम की ओर से सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर फैंस को जानकारी दी है.

मैनेजर ने लिखा, 'मैं यूके राइडर टीम की तरफ से अनुराग का मैनेजर हूं, और ये कंफर्म करता हूं, कि अनुराग को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है, फिलहाल वो ICU में हैं. आप सभी लोगों से निवेदन है, कि इस वक्त लगातार कॉल न करें, हम समय-समय पर उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी देते रहेंगे.'

उन्होंने आगे बताया, डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. मैनेजर ने फैंस से अनुराग के जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील भी की है. इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों का खास तौर पर धन्यवाद दिया, जिन्होंने मुश्किल वक्त में मदद की और अनुराग की लोकेशन ट्रेस करने में सहयोग किया.

बदा दें, कि हादसे से पहले अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने बताया था, कि वो पिछले कुछ समय से गहरे तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहे हैं. वीडियो में अनुराग ने ये भी कहा, कि उन्होंने इंटरकास्ट मैरिज की थी.

जिससे उनके परिवार वाले खुश नहीं थे. उनके मुताबिक, इसी वजह से घर में काफी तनाव का माहौल बन गया था, और शादी के समय भी परिवार ने उनका साथ नहीं दिया. फिलहाल, फैंस और उनके चाहने वाले अनुराग की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं, और उम्मीद कर रहे हैं, कि वो जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे.

First published on: Mar 08, 2026 03:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.