---विज्ञापन---
‘मैं अंदर ही अंदर..’ Anurag Dobhal के बाद अब यूट्यूबर Ranveer Allahbadia ने बयां किया अपना दर्द, बोले- ‘मैं अभी भी…’

YouTuber Ranveer Allahbadia Pain: यूट्यूबर अनुराग डोभाल के बाद अब यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया भी सुर्खियों में छा गए हैं. हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया ने बताया कि वो अभी तक इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के घाव और दर्द से उबर नहीं पाए हैं. उनकी इस बात ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर फराह खान के साथ किए गए पॉडकास्ट में बताया कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद से वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं.

रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा, 'पिछले साल मेरे साथ जो कुछ भी हुआ, मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं ठीक हूं, लेकिन मैं एक मजबूत इंसान हूं.' इस पर फराह खान ने कहा, 'किसी जवान व्यक्ति के लिए 'कैंसल' हो जाना एक दर्दनाक एक्सपिरीयंस है, मुझे इस 'कैंसल कल्चर' से नफरत है.'

रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा, 'बहुत कुछ हुआ था, जिसके बारे में मैंने कभी बात नहीं की. लेकिन मैं अभी भी अंदर ही अंदर लड़ कर रहा हूं. एक प्रोफेशनल के तौर पर आपसे मिलना मेरे लिए राहत की बात थी.

रणवीर अल्लाहबादिया ने यह भी बताया कि इस विवाद से उनकी मां को कितना गहरा सदमा लगा है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वो एक पब्लिकली इस बार में सबकुछ बताना चाहते हैं.

रणवीर ने कहा, 'एक दिन मैं पब्लिकली इस बारे में सब कुछ बताना चाहता हूं. अभी सही समय नहीं है, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि मेरी मां इससे बहुत हर्ट और डिप्रेस्ड हुए हैं.

रणवीर ने आगे कहा, 'एक दिन उनकी मां पर फिजिकल अटैक हुआ था. मैं ये सब अपने मन से नहीं कह रहा हूं. ये सचमुच में हुआ है, और वो सदमे में है. वो भी बहुत स्ट्रॉन्ग वुमन भी है.' इस पर फराह ने आगे कहा, 'जब कुछ ऐसा बच्चों के साथ होता है तो सबसे ज्यादा असर मजबूत लोगों पर ही पड़ता.