---विज्ञापन---

‘न हम खुश रहेंगे और न ही तुम्हें…’ यूट्यूबर ने रोते-रोते बताया अपने माता-पिता का काला सच, बोले- ‘दिमाग एकदम खत्म…’

YouTuber Anurag Doval: फेमस इंडियन यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं, जो 'बिग बॉस 17' के मशहूर कंटेस्टेंट भी थे. अनुराग डोभाल को लोग यूके07 राइडर के नाम से भी पहचानते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब पर अपना आखिरी व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो रोते हुए अपने परिवार और माता-पिता द्वारा दिए गए मेंटल टॉर्चर के बारे में बता रहे हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने व्लॉग में क्या कुछ कहा है.

अपनी इस वीडियो में अनुराग ने खुलासा किया कि वह यूट्यूब छोड़ रहे हैं और यह उनका आखिरी व्लॉग है. इसके बाद वह फूट-फूटकर रो पड़े और बोले, 'पिछले कुछ महीनों में मेरी जिंदगी इतनी ज्यादा ड्रामेटकली बदल गई है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी मुझे ऐसे मोड़ पटक के छोड़ेगी.'

अपने दो घंटे लंबे वीडियो में यूट्यूबर ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि इंटरकास्ट मैरिज करने के कारण उसके माता-पिता ने इस रिश्ते को अपनाया नहीं. यूट्यूबर ने कहा, 'मेरे से हाथ जोड़वाएंगे, पैर छुएंगे. सारे रिश्तेदारों के सामने मुझसे माफी मंगवाई.

यूट्यूबर ने कहा, 'उनके पापा और मम्मी ने इस हद तक प्रताड़ित किया कि उन्होंने कहा, 'न तो हम खुद खुश रहेंगे और न ही तुम्हें खुश रहने देंगे.' उन्होंने आगे दावा किया कि वो इससे परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश कर थे.

यूट्यूबर ने कहा, 'इंटरकास्ट मैरिज करने की वजह से उसके माता-पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. यहां तक कि उन्होंने अनुराग और उनकी पत्नी रितिका को घर में प्रवेश नहीं करने दिया.'

यूट्यूबर ने आगे कहा कि उनकी पत्नी रितिका भी उनका साथ छोड़कर चली गई. वीडियो में उन्होंने कहा, 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलाम (भाई) और श्रेया है.

यूट्यूबर ने रोते हुए अपनी बात पूरी कि और कहा 'मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है. मैं बहुत डिप्रेशन में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस भावना को कैसे दूर करूं. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मेरा दिमाग एकदम खत्म हो गया है.'

First published on: Mar 05, 2026 01:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.