---विज्ञापन---

‘उनके फेफड़ों…’ ICU के बाहर आते ही बिगड़ी यूट्यूबर Anurag Dobhal की तबियत, मैनेजर ने कहा- ‘सुबह…’

YouTuber Anurag Dobhal's Condition Serious: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपने कार एक्सिडेंट के बाद से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस एक्सिडेंट के बाद अनुराग को अस्पताल के ICU में भर्ती करवाया गया था. हाल ही में अनुराग डोभाल के मैनेजर ने बताया था कि उनकी हालत में सुधार है और अब ICU से बाहर कर दिया गया है. इसके बाद अब उनके मैनेजर ने बताया कि अनुराग की तबियत अचानक बिगड़ गई है.

यूट्यूबर यूके07 राइडर के मैनेजर रोहित पांडे लगातार सोशल मीडिया पर अनुराग की हेल्थ की जानकारी शेयर कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि अभी अनुराग की हालत गंभीर है.

अनुराग के मैनेजर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुराग डोभाल की हेल्थ को लेकर ये जानकारी दी है. रोहित ने अपनी पोस्ट में बताया कि यूट्यूबर को निमोनिया हो गया है.

रोहित ने इंस्टा स्टोरी पोस्ट में लिखा, 'अपडेट: अनुराग भाई की हालत आज सुबह तक स्टेबल थी, लेकिन अब उनकी हालत गंभीर हो गई है क्योंकि दुर्घटना में उनके फेफड़ों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है.'

रोहित ने आगे लिखा, 'उनके फेफड़ों को हुए नुकसान की वजह से इसके कारण उन्हें सीरियस इंफेक्शन हो गया है. उन्हें गंभीर निमोनिया का पता चला है. वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं.'

उन्होंने आगे कहा, 'हम आप सभी से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं.' अनुराग के कार हादसे की खबर ऑनलाइन फैलने के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया.

वहीं, दूसरी तरफ मुनव्वर फारूकी, रजत दलाल, अभिषेक मलहान और कई हस्तियों ने अनुराग डोभाल के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की.

First published on: Mar 14, 2026 02:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.