---विज्ञापन---
‘अनाथ हूं आज…’ 11 दिन बाद कार एक्सीडेंट पर यूट्यूबर Anurag Dobhal ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘जिंदा रहने…’

YouTuber Anurag Dobhal on Car Accident: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों हॉस्पिटल ट्रिटमेंट को लेकर चर्चा में छाएं है. अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को इंस्टाग्राम लाइव पर जाकर लोगों का बताया था कि वो खुद जिंदगी खत्म करने वाले हैं. इसके बाद ही उन्होंने अपनी कार एक डिवाइर से टकरा दी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया. इस पूरे मामले पर खुद अनुराग डोभाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

कुछ समय से खबरों में छाए अनुराग डोभाल ने अब अपने साथ हुई सभी घटनाओं पर खुलकर बात की. अपने कार एक्सिडेंट के 11 दिन बाद आखिरकार यूट्यूबर का रिएक्शन और पहला बयान सामने आया है.

अनुराग डोभाल ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की और अपने इमोशनल स्टेटस के बारे में बताया. इसके साथ ही, उन्होंने अपने फैंस को उनके अटूट प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया.

अनुराग डोभाल ने लिखा, 'कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा जिस रास्ते पर जा रहा था, वहां से आना नामुमकिन था. मेरे लिए ये सब एक चमत्कार से कम नहीं है. मैं एक अनाथ हूं आज.'

अनुराग डोभाल ने आगे लिखा, 'मेरे को नहीं पता आगे क्या होगा, मैं क्या करूंगा. लेकिन एक नया जन्म मिला है तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने. बहुत सारे लोग परेशान हैं मेरे लिए.'

अनुराग ने लिखा, 'मैं उन सभी लोगों के आभारी हूं, जो मेरे साथ खड़े रहे और मेरे लिए भगवान से प्रार्थना की. शायद उन्हीं की प्रार्थनाओं ने मुझे नया जीवन दिया है.'

आखिर में अपनी बात को पूरा करते हुए अनुराग ने आगे लिखा, 'अब मैंने बाकी सब ईश्वर के हाथों में छोड़ दिया है.' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब वो ICU से बाहर आ चुके हैं.