---विज्ञापन---

Women’s Day: महिलाओं की कहानी, रिकॉर्ड तोड़ कमाई! भारत की सबसे महंगी वेब सीरीज ने OTT पर आते ही काट दिया था गदर

Women's Day 2026: आज पूरी दुनिया में इंटरनेशनल वूमेन्स डे (International Women's Day) मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर महिलाओं की ताकत, संघर्ष और उनके योगदान को सलाम किया जाता है. बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में भी कई ऐसी कहानियां बनाई गई हैं, जिनमें महिलाओं की ताकत को बड़े पर्दे और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दमदार तरीके से दिखाया गया है. ऐसी ही एक वेब सीरीज है 'हीरामंडी' (Heeramandi: The Diamond Bazaar), जिसे भारत की सबसे महंगी वेब सीरीज में गिना जाता है.

इस भव्य वेब सीरीज को मशहूर फिल्ममेकर 'संजय लीला भंसाली' (Sanjay Leela Bhansali) ने बनाया है. उनकी फिल्मों की तरह इस सीरीज में भी शानदार सेट, भव्य कॉस्ट्यूम और दमदार किरदार देखने को मिलते हैं. कुल 9 एपिसोड वाली इस सीरीज ने ओटीटी पर रिलीज होते ही खूब चर्चा बटोरी थी. सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट जगत तक हर जगह सिर्फ इसी सीरीज की बात हो रही थी.

सीरीज की सबसे खास बात ये है, कि इसकी कहानी पूरी तरह महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें कई दमदार महिला किरदार नजर आती हैं, जिन्हें बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस ने निभाया है. सीरीज में (मनीषा कोइराला) Manisha Koirala, अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और जैसे शर्मिन सेगल (Sharmin Segal) से सितारे नजर आए थे.

इन सभी कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से कहानी को और भी प्रभावशाली बनाया. 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की कहानी आजादी से पहले के दौर पर आधारित हैं. इसमें दिखाया गया है, कि उस समय तवायफों का समाज में कितना प्रभाव हुआ करता था.

कई रईस और राजा महाराजा उनके दरबार में आया करते थे. सीरीज में मुजरे, शाही महफिलों, मेहंदी और पारंपरिक कॉस्ट्यूम को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है, जिसकी वजह से इसका विजुअल ट्रीट दर्शकों को काफी पसंद आया.

कहानी में मल्लिकाजान नाम की ताकतवर तवायफ के किरदार को दिखाया गया है, जो अपने इलाके में सत्ता और सम्मान बनाए रखने के लिए हर कदम उठाने को तैयार रहती हैं. हालांकि, जैसे-जैसे देश में आजादी की लड़ाई तेज होती है, वैसे-वैसे कहानी नया मोड़ लेती है, और मल्लिकाजान व उसकी साथी महिलाएं भी अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने लगती हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भव्य सीरीज को बनाने में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. यही वजह है, कि इसे भारत की सबसे महंगी वेब सीरीज में गिना जाता है. शानदार सेट, भव्य प्रोडक्शन और दमदार महिला किरदारों की वजह से ये सीरीज ओटीटी की दुनिया में एक अलग पहचान बनाने में सफल रही. वूमेन्स डे (Women's Day) के मौके पर ये सीरीज याद दिलाती है, कि हर दौर में महिलाओं की ताकत और उनका प्रभाव समाज में बेहद अहम रहा है.

First published on: Mar 08, 2026 12:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.