---विज्ञापन---
Women’s Day 2026: ‘पिंक से थप्पड़’ तक, OTT पर देखें बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें दिखा महिलाओं का दम

आज 8 मार्च 2026 को इंटरनेशनल वुमेन्स डे है और दुनिया भर की महिलाएं इस दिन को सेलिब्रेट कर रही हैं. वहीं, वुमेन्स डे के इस खास मौके पर हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिसमें महिलाओं की ताकत, हिम्मत और उनके जज्बे के बारे में दिखाया गया है. इन फिल्मों में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला किसी से भी कम या कमजोर नहीं होती है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

पिंक: लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2016 की फिल्म 'पिंक' का. यह फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जो कि तीन महिलाओं के बारे में है. फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे इन तीन लड़कियों की दोस्ती और मस्ती मजाक को कुछ लड़के गलत समझ लेते हैं और उनका फायदा उठाने की, उनके साथ गलत करने की कोशिश की जाती है. हालांकि लड़कियां विरोध करती हैं, कंप्लेन करती हैं और कोर्ट में केस लड़ती हैं. अमिताभ बच्चन मूवी में वकील के रोल में दिखे हैं. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं.

राजी: आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' साल 2018 में आई थी. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह मूवी एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है. जो कि एक भारतीय महिला स्पाई के बारे में है, जो पाकिस्तान जाकर भारत के लिए सीक्रेट्स मुहैया करती है. इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देखें.

क्वीन: कंगना रनौत स्टारर फिल्म क्वीन साल 2013 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक ऐसी महिला के बारे में है, जिसका मंगेतर शादी से तोड़ देता है और रानी इसके बाद सदमे में चली जाती है. लेकिन फिर वह अकेले ही हनीमून पर जाने का फैसला करती है और तब उसे एहसास होता है कि उसे एक रूढ़िवादी सोच वाला पार्टनर नहीं चाहिए. इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देखें.

थप्पड़: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ 2020 में रिलीज हुई थी. जो कि एक हाउस वाइफ की कहानी है. महिला को उसका पति अपने स्ट्रेस के कारण पार्टी में सबसे सामने थप्पड़ मारता है, लेकिन वो उसके एडजस्ट करने की बजाय वह तलाक लेने का फैसला करती है. क्योंकि उसके पति को कभी भी एहसास ही नहीं होता कि उसने जो थप्पड़ मारा था वो गलत था. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देखें.

लापता लेडिज: साल 2024 में आई फिल्म लापता लेडिज एक कॉमेडी, रोमांटिक मूवी है. जो दो महिलाओं के बारे में है. जो ट्रेन में बदल जाती हैं. एक महिला अपनी शादी से भाग रही होती है क्योंकि वह पढ़ना चाहती है. वहीं, दूसरी अपने पति से अलग होकर बहुत दुखी होती है. इस फिल्म को भी नेटफ्लिक्स पर देखें.