---विज्ञापन---
Women’s Day 2026: दीपिका पादुकोण से आलिया भट्ट तक, इन 7 एक्ट्रेसेस ने रानियों से लेकर बागी किरदारों में पर्दे पर दिखाई असली वूमेन पावर

Women's Day Special: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्मों की पहचान सिर्फ भव्य सेट और शानदार म्यूजिक नहीं है, बल्कि उनके सिनेमा की असली ताकत वे महिला किरदार हैं, जो कहानी के केंद्र में होते हैं. इंटरनेशनल वूमेंस डे (International Women's Day) के मौके पर जानते हैं, भंसाली की फिल्मों की उन 7 दमदार एक्ट्रेसेस के बारे में, जिन्होंने मुश्किल हालातों में भी अपनी शान और ताकत को बनाए रखा.

भंसाली की फिल्मों में महिलाएं सिर्फ सहायक किरदार नहीं होतीं, बल्कि अकसर वही कहानी की असली ताकत बनती हैं. प्यार, संघर्ष, आत्मसम्मान और साहस इन सबका खूबसूरत मेल उनके महिला किरदारों में दिखाई देता है.

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' (Devdas) का हर एक किरदार लोगों के जहन में एक बेहतरीन छाप छोड़े हुए है, जिसमें 'पारो' का किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या राय ने इस रोल से कमाल कर दिया, जो हर किसी के दिल को छू गया, जिसे अपने आत्मसम्मान और भावनात्मक मजबूती के लिए हमेशा याद किया जाएगा. प्यार में दर्द मिलने के बाद भी वो अपनी पहचान और गरिमा से कभी समझौता नहीं करती.

इसी फिल्म में माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया है, जिन्होंने समाज की रूढ़ियों से ऊपर उठकर दयालु, संवेदनशील और निस्वार्थ प्रेम करने वाली महिला के रूप में बेहद अहम हिस्सा बनकर अपने किरदार की मजबूत छाप छोड़ी है.

'गोलयों की रास लीला राम-लीला' (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela) इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने 'लीला' का किरदार निभाया है, जो एक निडर और स्वतंत्र लड़की है. वो परंपराओं और दुश्मनी की दीवारों को तोड़कर अपने दिल की सुनने का साहस रखती है.

'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) में दीपिका पादुकोण ने मस्तानी का किरदार निभाया था, जिसमें वो एक योद्धा भी दिखीं, और समर्पित प्रेमिका भी... समाज के विरोध के बावजूद वो अपने प्यार और विश्वास के लिए डटकर खड़ी नजर आईं.

इसी फिल्म में काशीबाई का किरदार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने निभाया है, जो एक भावनात्मक मजबूती का उदाहरण है. दिल टूटने के बावजूद वो अपनी शालीनता और सम्मान बनाए रखती हैं.

'पद्मावत' (Padmaavat) में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है, जो शाही नेतृत्व और अडिग साहस का प्रतीक होती हैं. संकट के समय भी वो अपने सम्मान और प्रजा की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहती हैं.

'गंगूबाई' (Gangubai Kathiawadi) में आलिया भट्ट ने गंगूबाई का किरदार निभाया होता है, जिसकी कहानी संघर्ष से उभरकर ताकत बनने की मिसाल है. जिसमें वो कितनी कुछ सहकर भी हार नहीं मानती और अपने समाज की महिलाओं की आवाज बनकर सशक्त महिला के रूप में सामने आती हैं.

बहरहाल, संजय लीला भंसाली की फिल्मों में महिलाओं के किरदार इतने दमदार होते हैं, कि इसकी छाप आने वाले लंबे समय तक दर्शकों के जहन में जिंदा रहती है, उनकी अपकमिंग मूवी 'लव एंड वॉर' (Love & War) है, और दर्शकों को इससे खासी उम्मीद है, कि ये कहानी भी एक और भव्य और दमदार महिला किरदार को लोगों के सामने लाएगी.