---विज्ञापन---

क्यों हेलेन के साथ भाग जाना चाहती थीं आशा भोसले? सिंगर ने एक्ट्रेस के लिए कही थी ऐसी बात

मशहूर सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया है. सिंगर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. निधन से एक रात पहले आशा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी पोती ने बताया था कि उन्हें चेस्ट इंफेक्शन और थकान के कारण अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. हालांकि अगली सुबह उनका मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण निधन गया. आशा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. इतना ही नहीं उनकी करीबी दोस्त हेलेन ने भी आशा के निधन पर दुख जताया है.

आशा भोसले के निधन को लेकर हेलेन ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात की. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए चौंकाने वाली खबर है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आशा जी से वह कॉन्टेक्ट में थी और वह पूरी तरह से ठीक लग रही थी. लेकिन निधन की खबर पर उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने एक अनमोल रत्न को खो दिया है.

बता दे कि हेलेन और आशा भोसले गहरे दोस्त हुए करते थे. दोनों ने साथ में कई गाने किए हैं. इतना ही नहीं आशा भोसले की आवाज पर हेलेन खूब थिरकते हुए नजर आई हैं. आशा और हेलेन का गाना पिया तू अब तो आजा जबरदस्त हिट रहा था.

एक पुराने इंटरव्यू में आशा भोसले ने अपनी दोस्त हेलेन के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया था. उन्होंने ये भी कहा कि था कि हेलेन उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं. इतना ही नहीं इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि जब हेलेन कमरे में आती थीं तो वह गाना छोड़कर उन्हें देखने लगती थी और मजाक में ये भी कह दिया था कि अगर वो लड़का होतीं तो उनके साथ भाग जाती.

बता दें कि हेलेन और आशा भोसले ने 270 से ज्यादा गानों में काम किया है. दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही है. दोनों ने साथ में मिलकर ओ हसीना जुल्फों वाली, आ जाने जान, पिया तू अब तो आजा, महबूबा महबूबा, ये मेरा दिल, जैसे तमाम गानों में काम किया है.

आशा भोसले ने अपने करियर में 12 हजार तक गाने गाए हैं. उन्होंने अलग अलग भाषा में गाने गाए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर में दो नेशनल अवॉर्ड भी जीते हैं. वह 90 साल तक की उम्र तक गाने गाती रही हैं और जाने के बाद भी उनके गाने लोगों के दिलों में अमर रहेंगे.

First published on: Apr 13, 2026 10:28 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.