---विज्ञापन---

700 गानों में अपनी छाप छोड़ने वाले संगीतकार, कौन थे अभिजीत मजूमदार, 54 की उम्र में निधन

सिनेमा जगत का एक और सितारा सब छोड़ चला. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मी दुनिया के जाने-माने ओडिया संगीतकार और सिंगर अभिजीत मजूमदार का निधन हो गया है. रविवार 25 जनवरी को उनके निधन की खबर आई है. अभिजीत ने 54 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे.

सिंगर अभिजीत मजूमदार अब हमारे बीच नहीं रहे. शनिवार 24 जनवरी की रात को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद आज यानी 25 जनवरी को उनका निधन हो गया. अभिजीत लाइफ सपोर्ट पर थे. वो कई दिनों से हाइपरटेंशन, हाइपोथायरायडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज से पीड़ित थे.

अभिजीत मजूमदार का जन्म 1 सितंबर 1971 को हुआ था. 2000 के दशक में उनके गाने खूब पसंद किए गए. ओडिया संगीत में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा. उन्होंने फिल्मों, एल्बम और रीजनल म्यूजिक के लिए 700 से ज्यादा गानों का म्यूजिक तैयार किया था. क्षेत्रीय भाषा में आज भी मजूमदार फैन्स के दिल में जीते हैं.

उन्होंने ‘लव स्टोरी’, ‘सिस्टर श्रीदेवी’, ‘गोलमाल लव’, ‘सुंदरगढ़ रा सलमान खान’ और ‘श्रीमान सूरदास’ जैसी कई फिल्मों में यादगार संगीत दिया हैं.

परिवार की बात करें तो अभिजीत मजूमदार के दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनके परिवार में अब उनकी पत्नी रंजीता मजूमदार और एक बेटा है. उनके निधन से ओडिया फिल्म इंडस्ट्री काफी निराश हो गई है. आज हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है.

अभिजीत मजूमदार के निधन पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है. ओडिया संगीत में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

First published on: Jan 25, 2026 03:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.